24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरार हो गया एमपी का बड़ा अफसर, अब सरकार कुर्क कर रही करोड़ों की संपत्ति

PRO Pooja Thapak husband Nikhil Dubey उसके कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है पर वह हाथ नहीं आ रहा।

2 min read
Google source verification
Prahlad Patel PRO Pooja Thapak husband Nikhil Dubey Property case

Prahlad Patel PRO Pooja Thapak husband Nikhil Dubey Property case

Prahlad Patel PRO Pooja Thapak husband Nikhil Dubey Property case एमपी का एक बड़ा अफसर फरार हो गया है। पुलिस उसे करीब 10 दिन से तलाश रही है, उसके कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है पर वह हाथ नहीं आ रहा। ऐसे में सरकार इस अफसर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। अफसर पर अपनी पत्नी और प्रदेश की एक महिला अधिकारी की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज है। अफसर के साथ उनकी मां भी फरार बताई जा रही है।

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर, एमपी के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक के अफसर पति निखिल दुबे की संपत्ति अब कुर्क होगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने भेजा मैसेज, किया ट्वीट

33 वर्षीय पूजा थापक ने 9 जुलाई को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने निखिल दुबे और उनकी मां के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। केस दर्ज होते ही दोनों फरार हो गए।

पूजा और निखिल की दो साल पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पूजा थापक ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। पूजा के परिजनों ने पति और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : एमपी में प्रसिद्ध कथावाचक का देहांत, भजन गाते हुए गिर पड़े, सामने नाचते रहे भक्त

पुलिस ने पूजा थापक के परिजनों के बयानों के आधार पर 16 जुलाई को पति और सास पर केस दर्ज किया। पुलिस ने पर्याप्त सबूत भी जुटा लिए। केस दर्ज होते ही मां बेटे दोनों फरार हो गए।

कई दिनों से तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करने की कवायद में जुट गई। मृतक पूजा थापक के पति निखिल दुबे नायब तहसीलदार हैं। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश के टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। निखिल दुबे और उनकी मां के नाम की संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Breaking – एमपी में मंत्री की सदस्यता समाप्ति पर बड़ा फैसला, कांग्रेस की अपील पर सुनाया निर्णय

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका पूजा थापक और निखिल दुबे ने 2022 में शादी की लेकिन बाद मेें दोनों में अनबन हो गई। 9 जुलाई को विवाद के बाद पूजा ने फांसी लगा ली थी। पूजा के परिजनों के अनुसार पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पूजा की शादी में 45 लाख रुपए खर्च किए और शादी के बाद एक फ्लैट भी दिया, इसके बावजूद बेटी को परेशान करते रहे।