28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द केरला स्टोरी, राम नवमी और बजरंग दल पर यह क्या बोल गए प्रवीण तोगड़िया

बेबाक बयान देने वाले प्रवीण तोगड़िया फिर सुर्खियों में...। इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर...। देखें उनके विवादित बयान...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 08, 2023

togdia.png

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रमुख प्रवीण भाई तोगड़िया का बयान सुर्खियों में आ गया है। तोगड़िया इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। डिंडोरी के बाद मंडला में उन्होंने ताजा बयान दिया है, वे 10 मई को छिंदवाड़ा के दौरे पर भी पहुंच रहे हैं। प्रवीण तोगड़िया ने हाल ही में रिलीज हुई द केरला स्टोरी को लेकर कहा है कि लड़कियों को फंसाना यह तो देशभर में हो ही रहा है, हिन्दू लड़कियों को बचाना जरूरी है।

मंडला में बोले तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया (Dr. Praveen Togadia) इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। उन्होंने मंडला में सोमवार को ताजा बयान दिया है। तोगड़िया ने एक बार फिर कहा कि क्या कारण है कि राम नवमी पर हमले हो रहे हैं, मोहर्रम पर नहीं? तोगड़िया ने मीडिया से कहा कि जब हमने राम मंदिर निर्माण की आवाज उठाई थी तो करोड़ों लोगों ने साथ दिया था। अब जब हम गरीबी मुक्त हिन्दू, युवाओं को रोजगार, सस्ती शिक्षा और कर्जमुक्त किसान हो, यह आवाज उठा रहे हैं तो लोगों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः

100 करोड़ हिन्दुओं को जगाने के लिए खोलेंगे 1 लाख हनुमान चालीसा केन्द्र

डिंडोरी में बोले- हिन्दू लड़कियों की रक्षा जरूरी

इससे पहले तोगड़िया ने डिंडौरी में द केरला स्टोरी को लेकर बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा है कि यह फिल्म वास्तविक घटना का चित्रण करती है। हिन्दू लड़कियों को फंसाना देशभर में हो ही रहा है। हिन्दू लड़कियों को बचाना जरूरी है। तोगड़िया ने विपक्ष के बवाल पर कहा कि हर एक का काम बोलने का है, बोलने का अधिकार भी है, हिन्दू लड़कियों की रक्षा होनी चाहिए।

बजरंग दल बैन पर बोले तोगड़िया

राष्ट्रीय बजरंग दल के संरक्षक प्रवीण भाई तोगड़िया ने बजरंग दल पर बैन लगाने के कांग्रेस के घोषणा पत्र में वादे पर कहा कि इस देश में किसी भी हिन्दू संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए, क्योंकि हिन्दू इस्लामिक आतंकवाद का भोग है, मंदिर टूटे हैं, गाय कटी हैं, लोग मरे हैं, तो भोग बनने वालों पर सजा कैसे करेंगे। पीएफआई पर प्रतिबंध जरूर लगना चाहिए। हिन्दू खतरे में हैं वाले बयान पर तोगड़िया ने कहा कि मैं उदाहरण भी दे दिया है। सिर्फ कहा नहीं है। मैंने गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक जहां-जहां भाजपा की सरकार है, उनके भी उदाहरण दे दिए हैं। जहां बीजेपी की सरकार नहीं हैं, उनके भी उदाहरण दिए हैं। हिन्दू खतरे में है, सुरक्षित नहीं है, यह सत्य है।

तोगड़िया के चर्चित बयान

जौनपुर में तोगड़िया ने राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया था। तोकड़िया ने कहा था कि यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो आने वाले समय में फिर राम मंदिर को तोड़कर पुनः मस्जिद बना दी जाएगी।

तोगड़िया ने इसी साल जनवरी में असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का मार्केटिंग मैनेजर बताते हुए कहा था कि इसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं या नहीं मैं नहीं जानता, लेकिन वह मुसलमानं के नहीं भाजपा के मार्केटिंग मैनेजर हैं।

तोगड़िया ने हाल ही में यह भी कहा था कि देश में हिन्दूओं को निशाना बनाया जा रहा है। राम नवमी के दौरान ही क्यों हिंसा होती है, क्यों हमले होते हैं। दूसरे धर्मों के त्योहारों पर किसी पर हमला नहीं होता।

10 मई को किसानों के बीच तोगड़िया

इधर, छिंदवाड़ा जिले में 10 मई को प्रवीण भाई तोगड़िया आ रहे हैं। छिंदवाड़ा में उनका चौथा दौरा है। तोगड़िया के दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगने लगे हैं। क्योंकि, इसी साल मध्यप्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। गौरतलब है कि तोगड़िया छिंदवाड़ा में किसान सभा को संबोधित करेंगे। तोगड़िया 12 बजे सालीवाड़ा शारदा माता मंदिर अमरवाड़ा पहुंचेंगे। 12.30 बजे श्रीराम संजीवनी साधना औषधालय राम मंदिर रोड अमरवाड़ा वार्ड नंबर-7 में भोजन विश्राम होगा। तोगड़िया 2:30 बजे अमरवाड़ा से प्रस्थान करेंगे और 3:30 बजे खेरी भुताई पहुंचेंगे। चार बजे किसान सभा को संबोधित करेंगे। 5:30 बजे किसान सभा से प्रस्थान करेंगे और छह बजे झिरलिंगा में धर्मेद्र ठाकूर के घर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात 8 बजे विकास मिगलानी के सुहाना कॉलोनी में रात्रि भोजन एवं विश्राम करेंगे। 11 मई सुबह नौ बजे अपार्टमेंट न्यू सब्जी मंडी रोड वर्धमान सिटी पाठाढाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सुबह 10:30 बजे छिंदवाडा से आंवला के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।