23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच राज्यों के सीएम और दो डिप्टी सीएम आज मध्यप्रदेश में, चुनावी सरगर्मी तेज

mp elections 2023- सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम सहित 5 मुख्यमंत्रियों के विभिन्न कार्यक्रम, दो उप मुख्यमंत्री भी आए...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 18, 2023

election2023.png

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। यह संयोग है कि सोमवार को मध्यप्रदेश में पांच मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ही प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी देखी जा रही है। भाजपा कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा हरियाणा, असम, पंजाब और दिल्ली के सीएम आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

सबसे पहली बात करते हैं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की। यह यात्रा देवसी विधानसबा के महाराजपुर से सुबह 11 बजे देवरी, 12.30 बजे सहजपुर, एक बजे केसली, दो बजे गौरझामर, 2.30 बजे सुरखी, शाम चार बजे बिलहरा, पांच बजे चितौरा, 5.30 बजे मकरोनिया होते हुए 6.30 बजे सागर पहुंचेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सागर संभाग के अजयगढ़, लवकुश नगर, सिरोंज और शमशाबाद की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए हैं। इनके अलावा हरियामा के चीफ मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर भी मध्यप्रदेश में हैं, वे भी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत कर रहे हैं। मनोहरलाल खट्टर साईखेड़ा, देवरी, सुरखी और मकरोनिया में निकल रही यात्रा में शामिल हुए हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंदौर संभाग के बेटमा, ड्रीमलैंड राउ में जन आशीर्वाद यात्रा रैली में शामिल हुए हैं। वहीं यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक बैतूल के दौरे पर हैं।

आम आदमी पार्टी रीवा में

आम आदमी पार्टी एक बार फिर विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां दो-दो मुख्यमंत्री आए हुए हैं। एक दिल्ली के मुख्यमंत्र अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। दोनों ही दिग्गज नेता रीवा में आम आदमी पार्टी की महारैली में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी की ओर से कई वादे करने आए हैं वे पिछली बार की ही तरह मध्यप्रदेश की जनता को दिल्ली की तरह 10 गारंटी दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल इससे पहले भी विंध्य क्षेत्र में आ चुके हैं।

पत्रिका की जन गण मन यात्रा से जुड़ी खबरें यहां देखें