
public holiday
Public holidays: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 26 फरवरी को एमपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान स्कूल-कॉलेज से लेकर बैंक व सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश शासन की लिस्ट के अनुसार 26 फरवरी 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए मनाया जाता है, और देशभर में धार्मिक आस्था के साथ बड़ी धूमधाम रहती है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे, जिससे लोगों को एक दिन की राहत मिलेगी। साथ ही, धार्मिक अवसर पर लोग भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए शिव मंदिरों में भी जा सकेंगे।
बता दें कि सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर में इस बार 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छुट्टियां दी जायेंगी, उससे अधिक नहीं दी जाएंगी।
Published on:
24 Feb 2025 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
