
Indian railway special train: हर रूट पर अलग- अलग बचत होगी (Photo Source - Patrika)
Indian railway special train: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि रेलवे टिकट में यात्रियों को किराए में 25% तक राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, इससे भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम, बीना और हरदा सहित भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा। मिलेगा। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों की यात्रा लागत कम हो जाएगी।
साथ ही रेलवे बोर्ड ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। अब तक इन ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू होने के कारण यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ती थी, लेकिन नियमित श्रेणी में आने के बाद अतिरिक्त शुल्क खत्म हो जाएगा। अब 25% तक राहत मिलेगी।
रेलवे के इस फैसले से हर रूट पर अलग- अलग बचत होगी। हैदराबाद रुट पर स्लीपर में 120 से 220 तक और फर्स्ट एसी में 500 से 900 तक बचत होगी। जयपुर के लिए स्लीपर में 80 से 150 और फर्स्ट एसी में 350 से 700 तक की राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा बचत श्रीगंगानगर रूट पर होगी। वहां फर्स्ट एसी में 700 से 1200 तक का फर्क पड़ सकता है। मुंबई रुट पर भी स्लीपर में 80 से 180 और फर्स्ट एसी में 450 से 850 तक की राहत रहेगी।
20153/20154 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस (इटारसी मार्ग)
17363/17364 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (इटारसी. बीना, रानी कमलापति)
20163/20164 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस (इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संतहिरदाराम नगर)
17601/17602 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (हरदा,इटारसी, भोपाल)
17079/17080 हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस (इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर)
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रीवा
रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
बांद्रा टर्मिनस से जबलपुर
जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस
हुबली से योग नगरी ऋषिकेश
योग नगरी ऋषिकेश से हुबली
काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर से काचीगुड़ा
हैदराबाद से जयपुर
जयपुर से हैदराबाद
जो भी यात्री इस इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहते हैं वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।
Updated on:
12 Jun 2026 01:02 pm
Published on:
12 Jun 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
