
NEET Re-Exam 2026: नीट छात्रों के लिए एमपी में रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेने (फोटो सोर्स- Patrika)
NEET Re-Exam Special Trains: प्रश्न पत्र लीक होने के बाद आगामी 21 जून को नीट की परीक्षा (NEET Re-Exam 2026) दोबारा कराई जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसी को देखते हुए अब भारतीय रेलवे ने भी छात्रों को बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। रेलवे ने मध्य प्रदेश के नीट छात्रों के लिए चार स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है। आगामी 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय किया है। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा,छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड , वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 जून से शुरू होगी। यात्री रेलवे रिज़र्वेशन काउंटर के साथ-साथ IRCTC वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा से पहले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सेवाओं की योजना बनाई गई है।
Published on:
18 Jun 2026 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
