
दो दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई
एमपी में मानसून धीरे धीरे विदा हो रहा है। मुरैना और श्योपुर जिलों से मानसून विदा हो चुका है जबकि अगले 3 दिनों में उज्जैन संभाग के साथ ग्वालियर— चंबल संभाग से भी मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले 10—11 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसूनी सीजन खत्म हो जाएगा। इस बीच अगले दो दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ही प्रदेश के दो दर्जन जिले पानी से तरबतर होंगे। इन जिलों में राजधानी से सटे विदिशा, नर्मदापुरम और रायसेन भी शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के बालाघाट और मंडला में हल्की बूंदाबांदी हुई। सतना जिले में इस बार सबसे कम बारिश हुई है। यहां 23.62 इंच पानी गिरा है। बारिश की यह स्थिति 1 जून से लेकर 1 अक्टूबर तक की है। इस अवधि में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर जिले में रिकार्ड की गई है। यहां इस बार अभी तक 51.75 इंच बारिश हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में इस सीजन में औसत 37.22 इंच बारिश हुई। अभी तक प्रदेश के पूर्वी इलाके में 4% बारिश कम हुई है लेकिन पश्चिमी क्षेत्र खूब तरबतर हुआ जहां 3% बारिश अधिक हुई। राज्य में करीब 0.4% औसत बारिश कम हुई है।
अगले 24 घंटों में दो दर्जन जिलों में बारिश होगी
राज्य के करीब 10 जिलों में मध्यम प्रकार की बारिश हो सकती है। इनमें प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, पन्ना, डिंडोरी, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा कटनी और बालाघाट जिले में शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इन जिलों में राजधानी से सटे हुए जिले विदिशा, नर्मदापुरम और रायसेन भी हैं। इनके अलावा बैतूल, उमरिया, शहडोल, सिवनी, दमोह, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर जिले शामिल हैं।
Published on:
02 Oct 2023 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
