
Raksha Bandhan
विमला छतरपुर से 15 दिन पहले पैदल चली थीं। साथ में पति हरि प्रजापति भी सीएम हाउस पहुंचे तो शिवराज ने उनका सम्मान किया। सीएम ने लाड़ली बहना को टीका कर राशि भेंट की। कहा कि प्रजापति दंपती के छतरपुर स्थित घर जरूर आएंगे।
दंपती ने बताया कि वे लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर आभार व्यक्त करने पदयात्रा करते हुए आए हैं। रास्ते में किसान और अन्य लोग मिलते थे तो लाड़ली बहना योजना की तख्ती देखकर सहयोग भी करते थे। रात्रि विश्राम और भोजन के लिए कई लोगों ने सहयोग दिया।
पैदल तय किया 400 किमी का सफर
विमला प्रजापति के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की जिद थी की इस बार वह रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधेगी। इसके लिए वह छतरपुर से भोपाल पैदल जाएगी। विमला के पति का कहना है कि वे दोनों 15 अगस्त को छतरपुर से निकले, और 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सीएम शिवराज के निवास पर पहुंचे। विमला ने सीएम शिवराज को राखी बांधी। इसके बाद सीएम शिवराज ने भी विमला का टीका किया और उसे सुरक्षित घर भेजने और भोजन व्यवस्था कराई।
Published on:
31 Aug 2023 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
