30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 28 फरवरी से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए किस क्लास में है सबसे ज्यादा मौका

प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Feb 2022, 11:45 AM IST

kendriya_vidyalaya.png

भोपाल. केंद्रीय विद्यालयों (Central School) में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई-दिल्ली ने एडमिशन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने होंगे जोकि 28 फरवरी से शुरू होंगे. केंद्रीय विद्यालयों की कठिन प्रवेश प्रक्रिया के कारण कक्षा 1 में ही प्रवेश के सबसे ज्यादा अवसर होते हैं.

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट एवं मोबाइल एप से प्राप्त किया जा सकता है- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 मार्च की शाम 7 बजे तक कराए जा सकेंगे. ये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मोबाइल एप और वेबसाइट https: //kvsonlineadmission.kvs.gov.in दोनों के ही माध्यम से किए जा सकते हैं. केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट एवं मोबाइल एप से प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - 5 मार्च से शुरू होगा कॉपी जांचने का काम, जानिए इस बार कब घोषित होगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

अभिभावकों को सलाह दी कि अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल एवं एप का उपयोग करने से पहले निर्देंशों का पालन अवश्य करें- एक्सपर्ट ने अभिभावकों को सलाह दी है कि अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल एवं एप का उपयोग करने से पहले निर्देंशों का पालन अवश्य करें. इन स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम 6 साल उम्र होना अनिवार्य है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रवेश के लिए ये न्यूनतम आयु तय की गई है.

कक्षा दूसरी या उससे ऊपर की कक्षाओं में सीटें खाली होने पर ही प्रवेश का मौका मिलेगा- स्कूलों में कक्षा दूसरी या उससे ऊपर की कक्षाओं में सीटें खाली होने पर ही प्रवेश का मौका मिलेगा. सीटें खाली होने पर इन क्लासेस में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 8 से 16 अप्रैल 2022 काे सुबह 8 से शाम 4 बजे तक स्कूल में ही होंगे. ये रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन मोड से करा सकते हैं. सभी कक्षाओं के लिए उम्र की गणना 31 मार्च 2022 से होगी. इन कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा.