
दमोह उपचुनाव के रुझान : प्रचार में जुटे पूर्व सीएम और दो विधायकों समेत अब तक 91 नेता कोरोना संक्रमित
भोपाल/ दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार से लौटकर संक्रमित होने वालों में अब तक पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत बुंदेलखंड के कांग्रेस और भाजपा के करीब 91 नेताओं के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। दमोह उपचान के प्रचार में जुटे भाजपा-कांग्रेस के उन 91 नोताओं में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठाैर और जतारा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक को अब तक कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अब बड़ा सवाल ये है कि, अब तक संक्रमण की पुष्टि होने वाले ये नेता किस-किस के संपर्क में आए थे। कहीं ये प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण तो नहीं बने?
सागर जिले के ये बड़े नेता अब तक संक्रमित
इसके साथ ही सागर जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी, एक पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, दो मंडल अध्यक्ष समेत कुल 11 पॉजिटिवों की अब तक पुष्टि हो चुकी है। दमोह के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा और भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीडी बावरा संकरमण के शिकार होने के बाद फिलहाल अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
छतरपुर के ये नेता अब तक संक्रमित
छतरपुर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीप्ति कुशवाहा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्रिपाठी भी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।इनके अलावा निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक के.के श्रीवास्तव और टीकमगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश भदौरा भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।
अब तक सिर्फ 19 नेताओं ने दी जानकारी
हालांकि, चौकाने वाली बात ये भी है कि, अब तक इन सभी संक्रमित नेताओं में से सिर्फ 19 नेताओं ने ही अब तक खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। अधिकतर नेता संक्रमित होने की जानकारी छुपा रहे हैं और होम आइसोलेट होकर ही उपचार करा रहे हैं। हालांकि, ऐसा करने से अब तक कई नेताओं के घर के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
रेमडिसिविर इंजेक्शन की चोरी और कालाबाजारी - video
Published on:
19 Apr 2021 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
