
सगाई करने के लिए शुभ दिन, ये हैं अभी 2019 में देवउठनी एकादशी से पहले के मुहूर्त
भोपाल। इस वर्ष यानि 2019 में देवउठनी एकादशी 8 नवंबर,शुक्रवार है। सनातन धर्म मानने वालों में मान्यता है कि चतुर्मास के दौरान भगवान विष्णु शयन में चले जाते हैं, जिसके चलते इस दौरान सभी शुभ कार्यों में रोक लग जाती है।
वहीं देवउठनी एकादशी के बाद से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ होने लगते हैं। आमतौर से देवउठनी एकादशी के बाद विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू होने लगते हैं। लेकिन सगाई ( engagement ) के मुहूर्त ( subh muhurat ) इस दौरान भी बनते रहते हैं।
ऐसे में यदि आप भी जल्द ही सगाई ( Sagai ) की सोच रहे हैं तो आज हम आपको सितंबर व अक्टूबर 2019 में बनने वाले सगाई के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल सगाई, शादी में की जाने वाली महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है। जिसे शादी से कुछ दिन या कुछ महीनों पहले किया जाता है। आम बोलचाल में इसे रोका भी कहा जाता है।
शादी की तरह सगाई करने के लिए भी शुभ मुहूर्त ( engagement Dates subh muhurat 2019-20 ) की आवश्यकता होती है। माना जाता है, शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य सफल होता है और उसमे कोई बाधा नहीं आती।
सितंबर 2019 सगाई शुभ मुहूर्त...
सगाई शादी की सबसे प्रमुख रस्म में से एक मानी जाती है क्यूंकि इसी रस्म के बाद शादी की सभी रस्में शुरू होती है। हम आपको सितंबर 2019 के लिए सगाई मुहूर्त ( Marriage engagement of 2019-2020 ) दे रहे हैं, साथ ही आप वर-वधु की कुंडली दिखाकर किसी भी जानकार से भी सगाई मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
| सगाई तारीख | सगाई दिन | सगाई मुहूर्त | सगाई तिथि | सगाई नक्षत्र |
| 1 सितंबर 2019 | रविवार | 07:44-10:01 | द्वितीया | उत्तराफाल्गुनी 12:20-18:25 |
| 4 सितंबर 2019 | बुधवार | 07:32-12:08 | षष्ठी | विशाखा 14:27-18:13 |
| 5 सितंबर 2019 | गुरुवार | 07:29-14:23 | सप्तमी | अनुराधा 16:27-18:09 |
| 8 सितंबर 2019 | रविवार | 09:33-16:15 | दशमी | मूल 17:57-19:25 |
| 9 सितंबर 2019 | सोमवार | 09:29-14:07 | एकादशी | पूर्वाषाढ़ |
| 11 सितंबर 2019 | बुधवार | 07:05-09:21 | त्रयोदशी | श्रवण 11:41-17:46 |
| 29 सितंबर 2019 | रविवार | 06:44-08:10 | प्रतिपदा | हस्त
|
| 30 सितंबर 2019 | सोमवार | 06:58-10:26 | द्वितीया | चित्रा |
अक्टूबर 2019 सगाई शुभ मुहूर्त
अक्टूबर 2019 के लिए सगाई मुहूर्त जो आपको यहां बताएं जा रहे हैं, उन्हें आप वर-वधु की कुंडली दिखाकर किसी जानकार से भी सगाई मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
| सगाई तारीख | सगाई दिन | सगाई मुहूर्त | सगाई तिथि | सगाई नक्षत्र |
| 2 अक्टूबर 2019 | बुधवार | 14:41-19:16 | चतुर्थी | विशाखा |
| 3 अक्टूबर 2019 | गुरुवार | 06:46-12:33 | पंचमी | अनुराधा |
| 4 अक्टूबर 2019 | शुक्रवार | 16:15-19:08 | षष्ठी | ज्येष्ठ |
| 5 अक्टूबर 2019 | शनिवार | 07:47-12:25 | सप्तमी | मूल |
| 6 अक्टूबर 2019 | रविवार | 07:43-12:21 | अष्टमी | पूर्वाषाढ़ |
| 7 अक्टूबर 2019 | सोमवार | 14:21-16:03 | नवमी | उत्तराषाढ़ 17:31-18:56 |
| 10 अक्टूबर 2019 | गुरुवार | 07:27-09:47 | द्वादशी | शतभिषा 12:05-17:19 |
| 11 अक्टूबर 2019 | शुक्रवार | 07:23-09:43 | त्रयोदशी | पूर्वाभाद्रपद 12:01-17:15 |
| 13 अक्टूबर 2019 | रविवार | 15:40-18:32 | पूर्णिमा | उत्तराभाद्रपद |
| 14 अक्टूबर 2019 | सोमवार | 07:11-13:54 | प्रतिपदा | रेवती 15:36-18:28 |
| 16 अक्टूबर 2019 | बुधवार | 15:28-18:21 | तृतीया | भरणी |
| 18 अक्टूबर 2019 | शुक्रवार | 09:15-15:20 | चतुर्थी | रोहिणी 16:48-18:13 |
| 19 अक्टूबर 2019 | शनिवार | 06:55-09:11 | पंचमी | मृगशिरा 11:30-16:44 |
| 21 अक्टूबर 2019 | सोमवार | 07:14-09:03 | सप्तमी | पुनर्वसु 11:22-18:01 |
| 23 अक्टूबर 2019 | बुधवार | 06:58-11:14 | दशमी | अश्लेषा 13:18-15:00 |
| 24 अक्टूबर 2019 | गुरुवार | 06:58-13:14 | एकादशी | मघा 14:57- 18:29 |
| 25 अक्टूबर 2019 | शुक्रवार | 06:59-13:10 | द्वादशी | पूर्वाफाल्गुनी 14:53-19:20 |
| 26 अक्टूबर 2019 | शनिवार | 08:44-14:49 | त्रयोदशी | उत्तराफाल्गुनी 16:16-17:41 |
| 28 अक्टूबर 2019 | सोमवार | 10:54-16:08 | अमावस्या | स्वाती 17:33-18:55 |
| 30 अक्टूबर 2019 | बुधवार | 07:02-10:47 | तृतीया | अनुराधा 12:51-17:25 |
Published on:
23 Sept 2019 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
