8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना : Video

108 के कर्मचारी फिर उतरे हड़ताल पर, जेपी हॉस्पिटल में कर रहे हैं प्रदर्शन...

2 min read
Google source verification
protest

भोपाल। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जेपी हॉस्पिटल में गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान वे नारेबाजी भी करते दिखे।
इनके साथ ही आज 108 के कर्मचारी भी एक बार फिर हड़ताल उतर आए हैं, इन्होंने भी जेपी हॉस्पिटल में प्रदर्शन किया।

इससे कुछ दिनों पहले ही की गई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में जांच ओर दूसरी प्रक्रियाएं प्रभावित हो गईं थी। जिसके चलते टीबी की जांच, दवा के वितरण समेत दूसरे प्रशासनिक कामकाज ठप हो गए थे।

कुछ दिनों पहले किया था अनोखा प्रदर्शन...
दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण, संविलियन, निष्कासितों की वापसी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। वहीं मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी आंदोलन छेड़ रखा है। सरकार के विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्वीट किए हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पीएमओ कार्यालय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ट्वीट कर संविदा विरोधी भाजपा लिखकर भेजा।

इसी कड़ी में कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल में संविदा कर्मचारियों ने जेपी अस्पताल के सामने आधी रोटी बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया था।

कर्मचारियों का आरोप है कि संविदा कर्मचारी अधिकारी विभिन्न विभागों में करीब 15-20 साल से कार्यरत हैं और अपने नियमितीकरण एवं समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। शासन द्वारा आश्वासन दिया जाकर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई है।

संविदा कर्मचारी अपने आप को शोषित और ठगा सा महसूस कर रहे हैं, जबकि शासन ने बगैर कोई परीक्षा दिए भर्ती किए गए संविदा गुरुजियों एवं शिक्षाकर्मियों को नियमित कर दिया है। हमारी मांग है कि सभी सविंदा कर्मचारियों को एनएचएम , अन्य परियोजनाओं, स्वास्थ्य में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, संविलियन किया जाए एवं सेवा से निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की जाए।