5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरभ शर्मा की पत्नी भी आरोपी, दिव्या तिवारी के नाम करोड़ों की संपत्ति

Saurabh Sharma Case Update: 4 कंपनियों में डायरेक्टर है सौरभ की पत्नी, लोकायुक्त ने पूछा कहां से आते हैं रुपए, दिव्या ने नहीं खोली जुबान, सौरभ की पत्नी के साथ ही मां भी अब रडार पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 6 Mar 2025, 9:03 AM IST

saurabh Sharma Case update

saurabh Sharma Case update his wife accused by ED

Saurabh Sharma Case Update: परिवहन विभाग के मालदार पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के आय से अधिक संपत्ति के मामले की लोकायुक्त ने और शिकंजा कसा है। अब लोकायुक्त ने उसकी पत्नी दिव्या तिवारी को नामजद आरोपी बनाया है। सौरभ, राजदार चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल पहले से आरोपी हैं। दिव्या चौथी आरोपी है। दिव्या 4 कंपनियों अविरल इंटरप्राइजेज, शुभ्रा एनर्जी, स्काईलॉक सिस्टम और निर्माणाधीन जयपुरिया स्कूल में डायरेक्टर है।

22 दिसंबर 2017 को बनाई गई लोकायुक्त ने दिव्या से पूछा कि इन कंपनियों को शुरू करने के लिए रुपए कहां से आए? इन कंपनियों में कहां-कहां से रुपए आते थे? लोकायुक्त ने यह भी पूछा कि उनके नाम करोड़ों की संपत्ति और जेवरात मिले हैं। ये कहां से आए? इन संपत्तियों और जेवरातों की भी जानकारी नहीं दी। अब लोकायुक्त की रडार पर सौरभ की मां उमा शर्मा और शरद जायसवाल की मां कृष्णा जायसवाल हैं। कृष्णा भी अविरल इंटरप्राइजेज में डायरेक्टर हैं।

भोपाल में प्राइम लोकेशन्स पर दिव्या के नाम कई संपत्ति

सौरभ शाहपुरा में 20 हजार वर्गफीट में स्कूल बना रहा था। इसकी फ्रेंचाइजी जयपुरिया ग्रुप से लेने की तैयारी थी। स्कूल का डायरेक्टर पत्नी दिव्या को बनाया। इसके अलावा राजधानी के प्राइम लोकेशन बावड़िया कलां में सौरभ ने पत्नी के नाम ही 30 हजार वर्गफीट जमीन खरीदी। इसका बाजार मूल्य 9 करोड़ रुपए है। रजिस्ट्री सौरभ ने पत्नी के नाम से की, लेकिन दिव्या शर्मा की बजाय दिव्या तिवारी लिखा है। पति की जगह पिता सलिल तिवारी का नाम लिखा है।

किसी को शक न हो इसलिए सरनेम का खेल

सौरभ की पत्नी दिव्या दस्तावेज में सरनेम में शर्मा की बजाय तिवारी लिखती है। वह पति के नाम की बजाय पिता का नाम लिखती रही। बताया जा रहा है, सरनेम बदलने के पीछे कारण यह था कि दस्तावेज से सौरभ की संपत्तियों का पता न चले।

बहन को गिफ्ट में दिया

एजेंसियों की मानें तो दिव्या ने अपनी बहन रेखा तिवारी को जमीन गिफ्ट की। 10 जुलाई 2023 को रेखा को भोपाल में मुगालिया कोट में 1.0120 हेक्टेयर जमीन में से 0.506 हेक्टेयर भूमि बतौर उपहार दिया।

ये है मामला

19 दिसंबर 2024 को अरेरा कॉलोनी में सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त ने दबिश दी। 7.98 करोड़ की संपत्ति जब्त की। फिर इसी रात आयकर विभाग ने मेंडोरी में चेतन की कार से 52 किलो सोना व 11 करोड़ नकद जब्त किए।

इस मामले में सौरभ, चेतन और शरद जायसवाल की गिरफ्तारी हुई। तीनों से लोकायुक्त और ईडी ने पूछताछ की, लेकिन उन्होंने हर बार इस संपत्ति की मालिकी से इनकार करते रहे।

सौरभ की मां भी रडार पर

सौरभ की मां उमा शर्मा से भी लोकायुक्त ने कई बार पूछताछ की है। उमा ने खुद को पेंशनर बताया है। एजेंसियों को मिले दस्तावेज में मिली संपत्तियों को उसने पुश्तैनी बताया है। उमा ने कहा है कि पति ने नौकरी के दौरान ये संपत्तियां बनाईं। लोकायुक्त पुलिस अब इसकी पड़ताल कर रही है। लोकायुक्त अफसरों का कहना है, यदि दस्तावेज में मिली संपत्तियों का सही जवाब नहीं दिया तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। बता दें, मामले में 20 से ज्यादा लोगों से अभी पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें: प्लॉट पर लिया लोन, घर कर दिया सील, नाराज हाईकोर्ट ने तहसीलदार-पटवारीे से मांगा जवाब