दोपहर दो बजे बाणगंगा चौराहे पर रेड सिग्नल था। 10 से 12 गाड़ियां सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रही थी। तभी रोशनपुरा चौराहे से आ रही स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ढलान पर लहराती हुई आई। ड्राइवर हटो-हटो…चिल्लाता रहा। लोग उसकी बात समझ पाते, बेकाबू बस सिग्नल पर खड़ी 8 गाड़ियों को रौंदते निकल गई। आगे जाकर बस पहले डिवाइडर, फिर कार से भिड़ी। तीन बार टक्कर के बाद बस की गति कम हुई तो डिवाइडर से टकराकर रुक गई।