मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को एमपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, इनमें भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। कई सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश की संभावना है।