22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / महाराष्ट्र को एमपी से जोड़ेगा श्रीकृष्ण पाथेय, दो राज्यों के बीच बनेगा पांच ज्योतिर्लिंगों का सर्किट

महाराष्ट्र को एमपी से जोड़ेगा श्रीकृष्ण पाथेय, दो राज्यों के बीच बनेगा पांच ज्योतिर्लिंगों का सर्किट

MP News Shri Krishna Pathey: विश्व की सबस बड़ी तापी बेसिन सिंक ग्राउंड वाटर परियोजना ने एमपी महाराष्ट्र के संबंधों में घोली मिठास, भगवान श्री कृष्ण के दिखाए रास्ते पर चलेंगे दोनों राज्य..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 14 May 2025, 7:58 AM IST

MP News cm mohan yadav

MP News cm mohan yadav: मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दो राज्यों को आपस में जोड़ेगा एमपी का श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट.

MP News Shri Krishna Pathey: विश्व की सबसे बड़ी तापी बेसिन ग्राउंड वाटर परियोजना ने महाराष्ट्र (Tapi Besin Ground Water Project) से संबंधों में मिठास (MP connected to Maharashtra) घोल दी। अब दोनों राज्य भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय (Shri Krishna Patheya) का विस्तार महाराष्ट्र तक होगा। महाराष्ट्र में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े तीर्थ स्थल को फडणवीस सरकार विकसित करेगी।

दोनों राज्य अपने महानायकों के इतिहास का करेंगे संरक्षण

दोनों राज्यों के बीच ज्योतिर्लिंग सर्किट बनेगा। इसमें प्रदेश के महाकाल-ओंकारेश्वर और महाराष्ट्र के 3 ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर का नए सिरे से विकास होगा। इनके बीच हवाई, रेल और सड़क यातायात आसान बनेगा। दोनों राज्य अपने महानायकों के गौरवशाली अतीत के इतिहास लेखन, दस्तावेज संकलन, डिजिटाइजेशन, मोढी लिपि संरक्षण पर काम करेंगे।

किसानों से इस बार लक्ष्य से 60 लाख टन ज्यादा गेहूं खरीदा

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को इसकी जानकारी दी। इस बार प्रदेश में 9 लाख किसानों से 77.74 लाख टन गेहूं खरीदा। यह तय लक्ष्य 60 लाख टन से ज्यादा है। किसानों की ओर से मांग आई तो खरीदी फिर शुरू करेंगे। किसानों को 18,471 करोड़ का भुगतान कर चुके। 400 करोड़ रुपए का प्रक्रिया में है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय कार्रवाई को लेकर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा हुई। पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के खात्मे के लिए लांच किए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं और अर्द्ध सैनिक बलों को बधाई दी।

हाथी प्रबंधन के लिए 47 करोड़

अक्टूबर 2024 में 11 हाथियों की मौत से सबक लेकर हाथी प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने 47 करोड़ रुपए स्वीकृति किए हैं। इससे हाथी मूवमेंट वाले क्षेत्रों में २४ घंटे नजर रखने के लिए ई-आइ-सर्विलांस सिस्टम बनेगा। रेपिड एक्शन टीमें बनेगी। हाथी मूवमेंट वाले क्षेत्रों में तार फेंसिंग करेंगे। ग्रामीणों को प्रशिक्षित करेंगे।

गजानन ट्रस्ट जैसा महाकाल प्रबंधन

सीएम ने बैठक में महाराष्ट्र के शेगांव स्थित गजानन मंदिर के सेवा प्रबंधन का जिक्र किया। गजानन ट्रस्ट इच्छुक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर कार्य में लगाता है। यह बहुत अच्छी व्यवस्थाओं में से एक है। ऐसी व्यवस्था महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

इंदौर में होगी अगली कैबिनेट

कैबिनेट चर्चा में सीएम ने कहा, देवी अहिल्या का जन्म महाराष्ट्र में हुआ पर उन्होंने महेश्वर में कुटीर उद्योगों की स्थापना से देश को दिशा दी। महेश्वर साड़ी ने पहचान दिलाई। उनका काम आज भी सुशासन की सीख देता है। दोनों राज्यों इससे परिचित हैं। बाजीराव पेशवा, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, अप्पाजी भोंसले का भी दोनों राज्यों से नाता रहा। सभी महानायकों से जुड़ी साझी विरासत को सहेजने के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई। खुद आगे बढ़ने की इच्छा जताई। कहा, जैसी देवी अहिल्या के सम्मान में इंदौर के राजवाड़ा में 20 मई को कैबिनेट होगी, उसी तरह जन्म स्थल पर महाराष्ट्र सरकार भी कैबिनेट बैठक करेगी।

ये भी पढ़ें: 760 करोड़ से तैयार होगा रोप-वे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी स्वीकृति

ये भी पढ़ें: पानी पीते ही एक के बाद एक 350 लोग बीमार, टीमें दौड़ीं, घबराए कलेक्टर ने लिया एक्शन