28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holiday: बच्चों की बल्ले-बल्ले, स्कूलों में लगातार 7 दिन रहेगी छुट्टी

स्कूल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
school.jpg

School Closed

भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं के स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है। नंवबर में त्यौहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते कई दिन स्कूल बंद रहने वाले है। इसमें धनतेरस और दिवाली समेत कई त्यौहारों की छुट्टियां शामिल रहेंगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते 16 और 18 नवंबर तक स्कूल बसें अधिग्रहित की जाएंगी। ऐसे में कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित की हैं, तो कुछ ने दीपावली की छुट्टी को निरस्त कर 16 से 18 तक छुट्टी रखने का निर्णय लिया है।

बैरागढ़ के एक निजी स्कूल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। जबकि अधिकांश स्कूलों में 11 से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी रहेंगी। वहीं 16 को भी छुट्टी रखने का फैसला लिया है। 17 को चुनाव की छुट्टी होने से स्कूल 18 को ही खुलेंगे। कई स्कूल 18 को शनिवार होने के कारण भी बंद रहेंगे। बता दें कि मतदान से दो दिन पहले निजी स्कूलों की बसों के साथ करीब 1200 अन्य वाहनों को अधिग्रहित किया गया है। इससे स्कूलों के करीब 30 हजार बच्चे प्रभावित होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 17 नवंबर दिन शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक सहित तमाम दफ्तर बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने 17 नवंबर को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश का एलान किया है।

नवंबर में पड़ने वाली छुट्टियां

11 नवंबर 2023 छोटी दिवाली
12 नवंबर 2023 बड़ी दिवाली
13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा
15 नवंबर 2023 भाई दूज
16- विधानसभा चुनाव
17- विधानसभा चुना
18 नवंबर 2023 शनिवार
19 नवंबर छठ पूजा
24 नवंबर 2023 गुरुतेज बहादुर शहीद दिवस
25 नवंबर 2023 शनिवार
26 नवंबर रविवार