6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखिए, मंत्रीजी के ‘रंगबाज’ बेटे की स्टाइलिश तस्वीरें, जिसने आधी रात को किया है ‘कांड’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल पर संगीन आरोप लगे हैं। हत्या की कोशिश के आरोप में प्रबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कोर्ट ने प्रबल को एक 2 की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

3 min read
Google source verification
Union Minister Prahlad Patel's son

देखिए, मंत्रीजी के 'रंगबाज' बेटे की स्टाइलिश तस्वीरें, जिसने आधी रात को किया है 'कांड'

भोपाल. मोदी सरकार-2 में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल अपने बेटे प्रबल पटेल की वजह से चर्चा में आ गए हैं। प्रबल पटेल में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा कांड किया है। आधी रात को प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल ने अपने सहयोगियों के साथ जमकर उत्पात मचाया है। मंत्रीजी के बेटे को नरसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए हम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें दिखाते हैं।


प्रह्लाद पटेल मोदी सरकार में पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। बेटे की वजह से उनकी किरकिरी हो रही है। प्रह्लाद पटेल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी राज्य मंत्री रहे हैं। मध्यप्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्र से वो सांसद हैं। बेटे का विवाद फंसा तो मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मोदी के मंत्री का गोलीमार बेटा दो दिन की पुलिस रिमांड पर, भतीजा अब भी फरार- देखें वीडियो


बुलेट के शौकीन
मंत्रीजी के बेटे को बुलेट का खूब शौक है। प्रबल पटेल के फेसबुक अकाउंट पर बुलेट की सवारी करते हुए, उनकी तस्वीरें खूब मिलेंगी। एफबी कवर फोटो में भी प्रबल पटेल बुलेट पर बैठे दिख रहे हैं। प्रबल पटेल ने जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

इसे भी पढ़ें: दमोह से सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे पर दफा 307, विधायक भाई का बेटा भी शामिल

लोकसभा चुनावों के दौरान रहे सक्रिय
लोकसभा चुनावों के दौरान प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल सक्रिय रहे थे। वे पिता के लिए वोट मांगते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने पिता की चुनावी गतिविधियों को भी फेसबुक पर खूब शेयर किया है। इसके साथ ही प्रह्लाद पटेल के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है।

रखते हैं दाढ़ी
प्रबल पटेल के फेसबुक अकाउंट पर आप जाएंगे तो ज्यादातर जो तस्वीरें मिलेंगी, उसमें वो दाढ़ी रखे हुए हैं। मंत्री पिता प्रह्लाद पटेल भी दाढ़ी रखते हैं। उनकी छवि साफ सुथरी है। लेकिन बेटे की वजह से वो विरोधियों के निशाने पर हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी के इस मंत्री को मध्यप्रदेश में सीएम बनाने की मांग, समर्थकों ने FB पर शुरू किया कैंपेन

पुलिस ने रिमांड पर लिया
नरसिंहपुर में घटना के बाद पुलिस ने मंत्रीजी के बेटे प्रबल पटेल को मंगलवार के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद प्रबल पटेल को बुधवार के दिन कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने प्रबल पटेल के 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

आधी रात को प्रबल ने क्या किया
पुलिस के अऩुसार सोमवार रात को 12 बजे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक से घर लौट रहे हिमांशु और राहुल राजपूत को रोका और उनसे मारपीट की। वे इन्हें बंधकर बनाकर विधायक जालम सिंह के पुत्र मोनू पटेल के कार्यालय ले गए। वहां प्रबल ने मोनू और उसके सहयोगियों के साथ दोनों की रॉड और डंडे से पिटाई की। फिर दोनों युवकों को उसके साथी शिवम राय के घर ले गए।


नगर सैनिक को पीटा
प्रबल ने शिवम को फोन कर बाहर बुलाया और मारपीट की। अपने पुत्र को बचाने के लिए नगर सैनिक ईश्वर राय बाहर निकले तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया। करीब एक घंटे तक उनका उत्पात चलता रहा। घायल हिमांशु, राहुल, ईश्वर राय, शिवम और मयंक को जबलपुर रेफर किया गया है।

मंगलवार को सुबह एसपी गुरकरण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तारी के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 5 टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम ने प्रबल पटेल और उसके छह साथियों को दबोच लिया, जबकि मोनू पटेल फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: बेटे की गिरफ्तारी पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा- कानून अपना काम करेगा, पुत्र पर हत्या की कोशिश का आरोप

प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बेटे की करतूत पर कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी दोपहर के बाद मिली। मैं इस मामले में कोई ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरे छोटे भाई ने इस मामले पर बयान जारी किया है। राजनीतिक साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।