
शाम को आ रहा है 10 CBSE 2018 का रिजल्ट, मोबाइल पर बस एक क्लिक में देखें अपना परिणाम
भोपाल। CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए जाने के बाद आज यानि 29 मई मंगलवार को 10वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसका छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आमतौर पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम के 4-5 दिनों के बाद घोषित किए जाते हैं। ऐसे में 26 मई को 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए , जिसके बाद आज 29 मई को 10वीं के रिजल्ट घोषित किया गया।
वहीं इस बार भी आप अपने मोबाइल पर भी अपना 10वीं का रिजल्ट देख सकेेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आपको इसे देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर बस क्लिक करना होगा। जिसके बाद पूछी गई जानकारी भरने पर आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
सीबीएसई अजमेर रिजन का रिजल्ट मंगलवार किया जा चुका है। पहले इस रिजल्ट को लेकर 28 या 29 मई का असमंजस्य बना हुआ था।। जबकि इससे पहले 24 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानि CBSE द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम के संबंध में पूर्व में अनुमानित तारीख 30 मई दी गई थी। सीबीएसई 12वीं परिणाम 2018 के परिणाम में मेघना श्रीवास्तव ने 99.8 प्रतिशत स्कोर बनाए। वहीं इस बार शीर्ष पांच छात्र लड़कियां हैं। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 83 प्रतिशत है।
इस बार भी 10वीं का रिजल्ट आप नेट की मदद से आॅनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा आप चाहे तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी इसे देख सकेंगे। यहां आपको केवल पूछी गई जानकारी जैसे रोलनंबर आदि भरने होंगे, जिसके ठीक बाद 10वीं में आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
CBSE 10th result 2018, CBSE result 2018 ऐसे चेक करें...
- क्लिक करते ही आप होमपेज पर पहुंच जाएंगे।
- जिसके बाद आपको Class 10 Exam Results लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें सब्मिट करें।
-इसके बाद रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
Published on:
29 May 2018 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
