6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider: ATS के सामने सीमा हैदर ने उगले राज, बता डाला भारत आने का मकसद ?

Seema Haider: सचिन के प्यार में पागल होकर चार बच्चों संग सरहद पार करने वाली सीमा हैदर (Seema Hairder) के लिए अच्छी खबर नहीं है। पाकिस्तान से सचिन के प्रेम में पड़कर नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। पिछले तीन दिनों से सीमा से पूछताछ की गई। सीमा के साथ-साथ सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से भी पूछताछ की गई है।

2 min read
Google source verification
seema haider

seema haider

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को खाली हाथ वापस अपने वतन जाना पड़ सकता है, क्योंकि भारत सरकार की एजेंसियां सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट करने पर विचार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सीमा हैदर कोई आम महिला नहीं, बल्कि पाकिस्तानी जासूस है। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले के बाद एक बार मध्य प्रदेश के अलग अलग इलाकों से लापता युवक पाकिस्तान की जेलों में मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिर सीमा हैदर ने यूपी एटीएस की पूछताछ में खुलासा किया कि उसने कभी भी अपनी पहचान सीमा हैदर नाम से सोशल मीडिया पर उजागर नहीं की थी। जब भी पब्जी गेम खेलती थी तो उसने अलग नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी ताकि उसकी पहचान उजागर ना हो सके और वो नाम था मरियम खान क्योंकि सीमा ने दावा किया कि उसे डर था कि पाकिस्तान में इस तरह से पहचान हो जाने के बाद उसके साथ बुरा बर्ताव हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ से गुजारिश

सीमा हैदर ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए। उसने दुबई जाने के सवाल पर कहा कि मैं कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण दुबई गई थी। मैं तो काठमांडू के लिए निकली थी। नेपाल में होटल मैनेजर की ओर से लगाए गए आरोपों पर सीमा ने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं।

पाकिस्तान की सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने 36 घंटे की पूछताछ के बाद दोबारा प्रेमी सचिन के घर पर छोड़ दिया है। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा इलाके में सचिन के घर की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिस टीम को तैनात किया गया है। किसी को सीमा-सचिन से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है।

पाकिस्तान की जेलों में बंद एमपी के 8 लोग

हाल ही में ऐसे एक या दो नहीं बल्कि 8 युवकों का पता चला। ये सभी या तो पहले से मानसिक रूप से दिव्यांग थे या वहां जेल में दी गयी यातनाओं के काऱण अपनी सुध-बुध खो चुके हैं। नया मामला बालाघाट के प्रसन्नजीत का है। वो जबलपुर में फॉर्मेसी का छात्र था और एक दिन अचानक लापता हो गया था। अब पता चला कि प्रसन्नजीत पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। प्रसन्नजीत भोपाल से लगभग 470 किमी दूर एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर बालाघाट के खैरलांजी गांव का रहने वाला है। केवल प्रसन्नजीत अकेला नहीं बल्कि प्रदेश के ऐसे आठ युवक हैं जो पाकिस्तान की अलग अलग जेलों में बंद हैं।