5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ – 7 कालगर्ल, 5 युवक पकड़े गए, ऐसे करते थे सौदा

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - पहले सुपारी लेकर दर्ज कराते थे दुष्कर्म का केस, फिर उनसे भी कर लेते थे सौदा, ब्लैकमेलिंग तक ही सीमित नहीं था गैंग का धंधा

2 min read
Google source verification
sex_racdket_in_bhopal.jpg

भोपाल.सेक्स रैकेट का सरगना अरेरा कॉलोनी निवासी आशुतोष वाजपेयी की नई करतूत सामने आई है। क्राइम ब्रांच, निशातपुरा थाना पुलिस के शिकंजे में आईं कॉलगर्ल की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वाजपेयी दुष्कर्म में फंसाने के लिए लोगों से सुपारी भी लेता था।

MUST READ : हनी ट्रैप में मिले अश्लील चैटिंग के रेकॉर्ड, ऊंचे पदों पर बैठे पूर्व मंत्रियों, ...

इसके बाद शिकार के जेल से छूटने के बाद वह उसे बचाने के लिए भी डील कर लेता था। इसके बाद युवतियां अपने बयान से मुकर जाती थीं। जिसके लिए वह मुंहमांगा पैसा वसूलता था। मतलब, दोनों तरफ से वह रकम ऐंठने का धंधा कर रहा था। गिरोह के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच के पास इस तरह के चार पीडि़तों ने संपर्क किया है। जिनकी क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

MUST READ : पानी-पानी हुआ प्रदेश, टूटा रेकॉर्ड, 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

एएसपी निश्चल झारिया ने बताया कि वाजपेयी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने लोगों पर उसने सुपारी लेकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। गिरफ्तार युवतियों में तीन कॉलगर्ल ऐसी हैं, जो दुष्कर्म के कई केस दर्ज करा चुकी हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी केसों की डायरी फिर खोल रही है।

सात कालगर्ल, पांच युवक पकड़े गए

इधर, निशातपुरा पुलिस ने राजवंश कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त सात कॉलगर्ल और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। निशातपुरा टीआई महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बी ब्लॉक पंचवटी लालघाटी निवासी 21 वर्षीय योगेश हासवानी, प्रियदर्शनी नगर उतैली सतना निवासी अमरदीप मिश्रा, पीरगेट निवासी मोहम्मद दानिश, ग्राम मोमनपुर गुनगा निवासी हेमंत जाट, शाहजहांनाबाद निवासी जीतेन्द्र कीर के रूप में हुई है।

MUST READ : विदेश से मंगाती थी लिपस्टिक : श्वेता को लग्जरी कारों, ब्रॉन्डेड कपड़ों, कॉस्मेटि...

गैंग में शामिल सिपाही गिरफ्तार, लेकिन टीआई पर सख्ती नहीं

ग्राहकों से अड़ीबाजी कर मोटी रकम ऐंठने वाले पुलिसकर्मी सुभाष गुर्जर, अनिल जाट, लाड सिंह गुर्जर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में 10 लोगों से अड़ीबाजी करना सामने आया है। जबकि कॉलगर्ल के साथ मिलकर पीडि़तों से वसूली करने के आरोप में लिप्त अयोध्या नगर थाने के तत्कालीन टीआई हरीश यादव पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। उन्हें जवाब देने के लिए सिर्फ नोटिस देने की औपचारिकता की जा रही है। जबकि सिपाहियों से अधिक गंभीर आरोप टीआई यादव पर हैं। इधर, मिसरोद थाने में पदस्थ एएसआई बहादुर पटेल से भी पूछताछ की जा रही है।

MUST READ : निकली धूप, आसमान में छाये रहे बादल, जानिये क्या है मौसम का हाल

आशुतोष गैंग की इंटरस्टेट कनेक्टिविटी

आशुतोष वायपेयी इस गंदे धंधे का पुराना खिलाड़ी है। वह तीन बार पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। एएसपी झारिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच, निशातपुरा पुलिस ने तीन दिन के अंदर 18 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है। इनमें चार कालगर्ल डिंपी, नंदनी, निधि ठाकुर गैंग को आपरेट करती हैं। इनके संपर्क वाजपेयी से हैं। वायपेयी इन्हें टारगेट देता है। गिरोह की इंटरस्टेट कनेक्टिविटी है। दूसरे राज्यों की कॉलगर्ल इधर से उधर भेजने का भी काम करते हैं।