12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल अर्शी खान बोली- मैं प्राइवेट काम से गई थी, SEX स्कैंडल में फंसा दिया

अर्शी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि यह sex स्कैंडल उन्हें पूरी तरह से फंसाने के लिए ही रचा गया था।  पुलिस ने मुझे अपने साथ ले जाकर 15 लाख रुपए की डिमांड करते हुए मुझे धमकाया।

3 min read
Google source verification

image

Manish Geete

Oct 28, 2016

model and actress arshi khan

model and actress arshi khan


भोपाल। पुणे की एक फाइव स्टार होटल में चल रहे SEX रैकेट में पकड़ी गई भोपाल की मॉडल-एक्ट्रेस अर्शी खान ने पुणे पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्शी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि पुणे की क्राइम ब्रांच ने 15 लाख रुपए की उससे मांग की और साथ में फिजीकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाला। जब अर्शी ने मना कर दिया तो क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसके साथ रेप कराने और झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी दी। उसने कहा कि इसके बाद से वह डरी और सहमी हुई है। इस इंटरव्यू में अर्शी खान ने अपनी पहचान भी नहीं छुपाई है और खुलकर बेबाकी से अपनी बात रखी है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव है अर्शी खान
पुलिस की गिरफ्तार से भागने के बाद से मॉडल अर्शी खान लगातार सोशल मीडिया पर नई-नई पोस्ट डाल रही हैं। वह पिछले 16 घंटों में कई बार पर पोस्ट कर चुकी है। पुलिस उसके फेसबुक पर भी नजर बनाए हुए है।


पुलिस ने मुझे फंसाने के लिए रचा 'सेक्स स्कैंडल'
अर्शी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि यह sex स्कैंडल उन्हें पूरी तरह से फंसाने के लिए ही रचा गया था। पुणे के जिस फाइव स्टार होटल में मुझे हिरासत में लिया गया, वहां मैं अपने निजी काम से गई थी। मैं वहां के गार्डन में बैठकर फोन पर बात कर रही थी, इतने में मेरी तरफ कुछ लोग आकर चुपचाप बैठ गए। मैंने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। मैं अपने काम में बीजी रही। थोड़ी देर बाद ही वहां पुलिस ने मुझे उन लोगों के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुझे अपने साथ ले जाकर 15 लाख रुपए की डिमांड करते हुए मुझे धमकाया। इधर, सेक्स रैकेट की सूचना पर मुंबई पुलिस भी पुणे पहुंच गई।

गौरतलब है कि पुणे की क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा नामक व्यक्ति देह व्यापार करवाकर पैसे कमा रहा है। इसके लिए वह बड़े शहरों से लड़कियां मंगाता है। फाइव स्टार होटल में भी ऐसे ही रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने यह दबिश दी थी।


जानिए कल क्या हुआ इस मॉडल के साथ



5 स्टार होटल में चल रहा था हाईप्रोफाइल धंधा
-पुणे की एक फाइव स्टार होटल में चल रहा था यह सेक्स रैकेट।
-होटल के रूम नंबर 309 में चल रही थी संदिग्ध गतिविधि।
-कृष्णा नामक एजेंट कुछ लड़कियों को लेकर पहुंचा था।
-पुलिस ने ग्राहक बनकर मारा छापा।
-पुलिस ने कृष्णा नामक एजेंट के साथी विपुल दहाल को 16 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।
-तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 3,4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज।
-भोपाल की इस मॉडल को पुणे में मोहम्मद वाड़ी के महिला सुधार गृह में भेजा, जहां से वह कर्मचारियों से झगड़ा करके भाग गई। अब पुलिस उसके फोन को ट्रैक करके तलाश में जुट गई है।


BHOPAL की है मॉडल, पहले भी रही विवादों में

-यह विवादास्पद मॉडल भोपाल की ही रहने वाली है। इस मॉडल ने यह कहकर सुर्खियां बटौरी थी कि उसका पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ अफेयर है।
-भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान एक ड्रामा कंपनी के साथ जुड़ गई। यहां से उसकी एक्टिंग की शुरुआत हुई और स्टेज शो से सुर्खियां बटौरने लगी।
-यह मॉडल अपने अश्लील तस्वीरों के कारण भी अक्सर चर्चाओं में रही।

राधे मां पर लगाया था SEX रैकेट चलाने का आरोप
radhe-maa-runs-sex-racket-arshi-khan-newsx-1458555161.jpg">

-राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाने वाली यह एक्ट्रेस अब खुद एक सेक्स रैकेट में फंस गई है।
-इस मॉडल ने कुछ माह पहले एक video जारी करके विराट कोहली और कप्तान धोनी के बारे में विवादास्पद बयान दिया था।
-इस माडल ने पाकिस्तान के एक क्रिकेटर से संबंध होने की बात भी कही थी।
- इस मॉडल को शिवसेना ने धमकी भी दी थी। इसके बाद इस एक्ट्रेस ने कहा था कि वे किसी से नहीं डरती हैं। यह उस समय की बात है जब वह फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल कर रही थी।
-यह मॉडल जब 4 साल की थी तब वह अपने परिजनों के साथ भोपाल आकर बस गई थी। इसका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। तभी से वह भोपाल में पली और बढ़ी है।


ये भी पढ़ें

image