29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज ने इंदिरा गांधी पर दिया बड़ा बयान, कहा- अपनी सरकार बचाने के लिए लगाई थी इमरजेंसी

शिवराज ने इंदिरा गांधी पर दिया बड़ा बयान, कहा- अपनी सरकार बचाने के लिए लगाई थी इमरजेंसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2018, 2:08 PM IST

shivraj on indra gandhi

शिवराज ने इंदिरा गांधी पर दिया बड़ा बयान, कहा- अपनी सरकार बचाने के लिए लगाई थी इमरजेंसी

भोपालः कांग्रेस कार्यकाल में लगे आपातकाल के विरोध में देश समेत मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने 'काला दिवस' मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज आपातकाल के दिनो का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर प्रभावी रूप से प्रहार करते नज़र आए। सीएम ने कहा कि, साल 1975 से पहले देश के किसी भी नागरिक को इस बात का अंदाजा नही था कि, आजादी के बाद भी सरकार द्वारा उनके साथ इतना घृणित सुलूक किया जाएगा। आपातकाल की घोषणा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जुल्म की हदें पार कर दी थीं। उन्होंने कहा कि, पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जिसके दाग कांग्रेस अपने दामन से कभी भी नहीं धो सकती।

पूर्व प्रधानमंत्री पर शिवराज का वार

सीएम ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले को इस आधार पर गलत बताया कि, जब हाईकोर्ट ने उनकी सरकार को अयोग्य घोषित किया तब उन्होंने सिर्फ अपनी सरकार और अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश की जनता पर आपातकाल लागू करके दंडित किया और पूरे देश को कैदखाने में बदल दिया। उनके इस फैसले के बाद देश के लाखों परिवारों को इस त्रासदी की आग में झोंक दिया गया। कई बेकसूर दंडित हुए, कई गृहस्तियां उजड़ गईं। सीएम ने कहा कि, फिर 1977 में बारी आई देश की जनता की, जिसने कांग्रेस को दंडित करते हुए सत्ता से बेदखल करके दम लिया।

लोकतंत्र सेनानी विधेयक पर जताई खुशी

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की और जिले में कलेक्टर को 50 हजार रुपए तक के इलाज की अनुमति देने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। साथ ही सीएम ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश विधानसभा में लोकतंत्र सेनानियों के हितों के लिए विधेयक पारित किया गया है, जिसके तहत उनके अधिकारों को एक अलग ढंग से मान्यता दी जाएगी। उन्होंने गौरवान्वित शब्दों में कहा कि, मध्य प्रदेश में लागू किया जाने वाला यह विधेयक देशभर में पहली बार पारित होने वाला विधेयक है।

भाजपा के दिग्गजों का कांग्रेस पर वार

इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए, जिन्होंने अपने अपने नज़रिये से आपातकाल का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकाल की आलोचना की।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग