
CM Shivraj Singh
--------------------
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद शिवराज ने कहा कि कारगिल दिवस हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम की गौरवगाथा की स्मृतियों को ताजा करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात में कारगिल दिवस के जिक्र पर शिवराज ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में इसकी तैयारी की जाएगी। शिवराज ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को मध्यप्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप पर अमल शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इंदौर का लाइट हाउस देश के अन्य राज्यों को दिशा दिखाने वाला सिद्ध होगा। शिवराज ने हहंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप के 73 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया मलिक को बधाई भी दी।
---------------------
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की सोच राष्ट्रहित और चहुमुखी विकास से ओतप्रोत है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को ब?ावा देने के लिये लोकल फॉर वोकल की जो अवधारणा दी, वह आज पूरे राष्ट्र में कारगर हो रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा तैयार की जा रही सामग्री को अन्य देशों में काफी सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को मार्केट उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।
--------------
Published on:
25 Jul 2021 07:58 pm
