
Shivraj Singh Chauhan who started the Ladli Behna Yojana came to the Lakhpati Didi conference in Vidisha
Shivraj Singh Chauhan who started the Ladli Behna Yojana came to the Lakhpati Didi conference in Vidisha बीजेपी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया। वे भोपाल से ट्रेन से गंजबासौदा गए और इसके बाद विदिशा पहुंचे। यहां अनेक कार्यक्रमों के साथ वे लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करनेवाले शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि नई लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को संपन्न बनाया जा रहा है। लखपति दीदी योजना में महिलाओं की मासिक आय 10 हजार रुपए से ज्यादा पहुंच गई।
विदिशा में आयोजित 'लखपति दीदी सम्मेलन' में शिवराजसिंह चौहान ने लखपति दीदियों से संवाद भी किया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटैल भी उपस्थित थे।
इस मौके पर शिवराजसिंह चौहान ने कहा बीजेपी ने महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरु की। बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण हो, भारतीय जनता पार्टी का यह विचार है। एमपी में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक योजनाएं चालू की गईं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि कोई बहन गरीब न रहे, इसके लिए सबको लखपति बनाएंगे। महिलाओं को अब गरीबी से उठाकर संपन्न और समृद्ध बनाएंगे। हमने नगरपालिका से लेकर संसद तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है लेकिन बीजेपी की सोच ये है कि महिला सशक्तिकरण तब तक सफल नहीं होगा जब तक उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होगी। यही कारण है कि लखपति दीदी जैसी योजना चलाई जिसमें महिलाएं हर महीने 10 हजार रुपए से ज्यादा कमाने लगी हैं।
Updated on:
01 Sept 2024 09:42 pm
Published on:
01 Sept 2024 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
