31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो आज ही करें अप्लाई, सैलरी होगी 70 हजार

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की मांग की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Mar 2022, 4:30 PM IST

News

बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो आज ही करें अप्लाई, सैलरी होगी 70 हजार

भोपाल. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की मांग की गई है। इन पदों पर नौकरी के लिए मध्य प्रदेश समेत देशभर के 28 साल तक के ग्रेजुएट उम्मीदवार लघु उद्योग विकास बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in पर 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट के साथ साथ साक्षात्कार के आधार पर होगा।


ये दिशा निर्देश आएंगे आपके काम


-इतनी शैक्षणिक योग्यता आवश्यक

भारत सरकार/UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। SC/ST/OBC/PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वाणिज्य/अर्थशास्त्र/प्रबंधन में से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेत हैं। इनके अलावा CA/CS/CWA/CFA या PhD डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।

यह भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट के बंगले में चोरी, गश्त पर तैनात गार्ड का मोबाइल भी लूटकर ले गए बदमाश


-इस आयु सीमा के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदक करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट प्रदान की गई है।


-चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा वेतन

जनरल स्ट्रीम ग्रेड ए पदों के लिए निर्धारित स्केल के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। ये वेतन 70 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा।


-जानिए आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइ www.sidbi.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ऊपर की तरफ दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करने पर जॉब लिस्टिंग दिखाई देगा। इनमें से अपने लिए ऑफिसर्स ग्रेड ए भर्ती पर क्लिक करना होगा। हां इससे पहले उम्मीदवार आवश्यक दिशा-निर्देश पढ़ लें, इसके बाद ही अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। लॉग इन करके अपना आवेदन पूरा करें। यहीं शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित कर लें। इसका प्रिंट भी निकला जा सकता है।


कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

EWS: 10 पद


महत्वपूर्ण तारीख

-इंटरव्यू का संभावित कार्यक्रम - मई, 2022

राज्यपाल के अभिभाषण का पूर्व मंत्री ने किया विरोध, देखें वीडियो