27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

padmavati controversy: भाजपा नेता प्रभात झा आए सामने,राजपूतों के विरोध को बताया जायज

बोले यदि इस फिल्म से समाज आहत हो रहा है तो संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के निर्माण से पहले विचार करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Nov 2017, 5:07 PM IST

Padmavati controversy

भोपाल। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती लगातार विवादों में घिरती जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले राजपूतों ने जमकर विरोध किया। उसके बाद अब इस फिल्म को लेकर राजनीतिक अखाड़ा भी लड़ा जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही पद्मावती फिल्म के आश्लील दृश्य को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने राजपूतों के विरोध को जायज बताते हुए कहा था कि इस फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाएं। उन्होने कहा कि पद्मावती राजपूतों की नहीं बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाली रानी है। यदि इस फिल्म से समाज आहत हो रहा है तो संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के निर्माण से पहले विचार करना चाहिए।

इसके पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी फिल्म पद्मावती के निर्देशक भंसाली पर राजपूत समुदाय की भावनाओं की परवाह न करने का आरोप लगाते हुए उन पर जोरदार हमला किया था।

उमा भारती ने अपने ट्वीट में कहा था कि "यदि हम पद्मावती के आदर के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हर महिला का आदर करें। फिल्म पद्मावती' की अभिनेत्री का अनादर अनैतिक है।"

हालांकि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भंसाली की फिल्म की कड़ी निंदा करते हुए यह भी कहा है कि इस फिल्म को रिलीज होने के पहले सेंसर बोर्ड भेजा जाएगा। जिसके बाद फिल्म के विरोध में उठाए गए सभी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।

गौरतबलब है कि पद्मावती फिल्म को लेकर देश के कई राज्यों में लगातार विरोध प्रदर्शन के साथ पद्मावती फिल्म के पोस्ट जलाएं जा रहे है, साथ ही फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले भी फुंके जा रहे हैं।

यहां तक कि कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि ये फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका पादुकोण के नाक काट दि जाएंगी। इस धमकी के बाद से अभिनेत्री दीपिका की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पद्मावती फिल्म का विरोध:
भोपाल कलेक्टर कार्यालय के बाहर शनिवार को हिन्दू संग़ठन के नेताओं ने पद्मावती पर बनी फिल्म पर बैन लगाने और संजय लीला भंसाली को गिरफ्तार करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान कई नारे भी लगाए। वहीं इस दौरान भोपाल हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैग्वानी औरर मां वैष्णोदेवी उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भोपाल कलेक्टर सुदामा खांडेजी से मिलकर इस फ़िल्म की रिलीज पर भोपाल में तुरंत प्रतिबन्ध लगाने की मांग की। इस दौरान कौशल त्यागी ,अपूर्व दुबे,आजाद युवा मंच के अध्यक्ष अखिलेश जैन,सोशल वेलफेयर युथ क्लब के अध्यक्ष योगेश सराठे,गौरव शर्मा,विजेंद्र शुक्ला,साहिल संतवानी,विककी बोरकर,मनीष तोलानी,देवेंद्र बना,भारत भूषण तिवारी,कल्याण सिंह ठाकुर,प्रवेंद्र शर्मा सहित हिन्दू नेता उपस्थित रहे।