
अजब घटना : जमीन के बेहद करीब से गुजरी ऐसी चीज, कोई कह रहा उल्कापिंड तो किसी ने बताया UFO, वीडियो वायरल
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत अधिकतर जिलों में शनिवार शाम को उस समय खलबली मच गई, जब अलग अलग इलाकों में लोगों ने आसमान की तरफ और जमीन से बेहद नजदीक से एक तेज चमकती हुई चीज गुजरते हुए देखी। खास बात ये है कि, ये घटना पलभर के लिए नहीं बल्कि पूरे करीब एक मिनट तक के लिए दिखाई दी। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के साथ साथ अधिकतर जानकार इसे उल्कापिंड कह रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग इसे यूएफओ भी बता रहे हैं। यही नहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में तो लोगों का मानना है कि, ये कोई जलता हुआ प्लेन था। कुल मिलाकर जिस किसी ने भी इसे देखा अचंभे में है।
हालांकि, जानकार इसे उल्कापिंड ही बता रहे हैं। इस बारे में जीवाजी वैधशाला उज्जैन के अधीक्षक ने भी इसे उल्कापिंड ही बताया है। उनका कहना है कि, उल्का पिंड गिरने की घटना सामान्य है। लेकिन, शनिवार शाम को गुजरा उल्कापिंड आकार में बड़ा था, यही कारण है कि, उसे लोगों ने खुली आंखों से देख लिया।
करीब एक मिनट तक आसमान से गुजरती हुई निकली तेज चमकीली रोशनी
आपको बता दें कि, अबतक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत बड़वानी, बड़वाह और धार जिले के लोगों ने इस चमकती रोशनी के आसमान से गुजरने की पुष्टी की है। शाम 7 बजकर 45 मिनट पर एक तेज रफ्तार चमकता हुआ उल्कापिंड गुजरा जो करीब एक मिनट तक आसमान में दिखाई दिया। इस नजारे को कई लोगों ने मोबाइलों में कैद भी किया।इसके कई वीडियो रातभर से सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहे हैं।
इसलिए खुली आंखों से नजर आई ये अद्भुत घटना
जीवाजी वैधशाला उज्जैन के अधीक्षक आरपी गुप्त का कहना है कि, आसमान में हर समय उल्कापिंड टूटते और गिरते रहते हैं। टूटकर गिरने से मुराद ये कि, पृथ्वी की कक्षा से बाहर लाखों करोड़ों की संख्या में उल्कापिंड गोल गोल घूम रहे हैं। इन्ही घूमते उल्कापिंडों में से कुछ घूमते हुए पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर जाते हैं। पृथ्वी के मेग्नेटिजम से खिंचकर ये लाखों कि.मी प्रतिघंटे की रफ्तार धारण कर लेते हैं। यही वजह है कि, इनसे आग निकलती दिखाई देती है। गुप्त के अनुसार, अकसर उल्कापिंड वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट हो जाते हैं। लेकिन, इस बार ये आकार में बड़ा था इसलिए नष्ट होने से पहले लोगों को स्पष्ट दिखाई दिया।
गुप्त के मुताबिक उल्कापिंड में हवा के घर्षण से आग लग जाती है और इसके टुकड़े हो जाते हैं। 99 प्रतिशत ये पिंड वायुमंडल में ही जल जाते हैं इसलिए सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते। इसके टुकड़ों की कॉमन मार्केट में कोई वैल्यू नहीं होती लेकिन शोध के लिहाज से इसके टुकड़े दुनिया की सबसे महंगी चीज हैं।
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो
Updated on:
03 Apr 2022 09:58 am
Published on:
03 Apr 2022 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
