भोपाल स्थित नवबहार सब्जी मंडी के जानकारों के अनुसार, आने वाले महीना में नींबू के दामों में एक बार फिर बढ़त होने की संभावना है। ऐसे में दुकानों पर नींबू खरीदने पहुंची आम जनता का कहना था कि वो नींबू लेने से बच रहे हैं, क्योंकि मार्च के महीने में ही नींबू के दाम ढाई से तीन सौ रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जैसे जैसे भोपाल समेत प्रदेशभर में अभी नींबू के दामों में बढ़ोतरी होगी।