
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : रिया चक्रवर्ती के वचाव में आई भाजपा, पूर्व सीएम ने कही ये बात
भोपाल/ सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जहां एक तरफ सीबीआई जांच में नए नए एंगल सामने आ रहे हैं। इसी बीच भाजपा सुशांत सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के बचाव में नजर आ रही है। बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रिया चक्रवर्ती के बचाव में आई हैं।
मामले में बोली उमा भारती
सुशांत सुसाइड केस को लेकर उमा भारती ने कहा कि, 'मैं नहीं जानती रिया चक्रवर्ती को लेकिन, हम सीबीआई की जांच को प्रभावित नहीं कर सकते, इस पूरे मामले में राजनीति ना करें, क्षेत्रवाद की राजनीति ना करें। महिला की इज्जत को अभी ट्रायल पर नहीं डालना चाहिए, जब तक वह अपराधी प्रमाणित ना हो जाए। इस दौरान उमा भारती ने सुशांत आत्महत्या को लेकर दुख भी जताया।
मीडिया से की अपील
उमा ने ये भा कहा कि, इस मामले को बिहार वर्सेज महाराष्ट्र न बनाया जाए। क्योंकि, इस तरह के मामले की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी होता है। जबकि, हमें किसी भी महिला की इज्जत को सोशल मीडिया ट्रॉयल पर नहीं डालना चाहिए। ये हमारे समाज की सभ्यता नहीं है। उमा भारती ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि, इस मामले की सही जानकारी ही लोगों तक पहुंचाएं।
Published on:
24 Aug 2020 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
