8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया का वीडियो दिखाते हुए कहा- ‘इसलिए छोड़ी है उन्होंने कांग्रेस’

रानी लक्ष्मीबाई की समाधि को नमन करने के बाद दिग्विजय सिंह वीडियो दिखाते हुए बताई सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की वजह।

2 min read
Google source verification
news

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया का वीडियो दिखाते हुए कहा- 'इसलिए छोड़ी है उन्होंने कांग्रेस'

ग्वालियर/ एक तरफ जहां ग्वालियर में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद हैं। वहीं, दूसरी तरफ रविवार दोपहर को शहर में अचानक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंच गए। यहां पहुंचते ही अपने जीवन में पहली बार महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर नमन किया। इसके बाद दिग्विजय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया बातचीत में उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की वजह बताई है।

पढ़ें ये खास खबर- उफनते नाले के बीच जाली पकड़कर रात भर लटका रहा युवक, छू कर गुजर गई मौत


कांग्रेस के इतिहास पर बोलने का कोई अधिकार नहीं

मीडिया बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, भाजपा को पं. मोतीलाल नेहरू व कांग्रेस के इतिहास पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि स्वाधीनता आंदोलन में भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया पर गद्दारी का आरोप लगाने को लेकर कहा था कि, पं. मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी समेत कई ने कांग्रेस छोड़ी थी। इसी तरह सिंधिया ने भी सिद्धांतों को लेकर पार्टी को छोड़ा।

पढ़ें ये खास खबर- एक ही दिन की बारिश में डूब गया आधा शहर, छतों पर चढ़कर लोगों ने बचाई जान, नदी-नाले उफान पर


दिग्विजय ने कहीं ये बातें

-ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने भाषणों का वीडियो दिखाते हुए दिग्विजय ने कहा कि, ये सिंधिया का असली चेहरा है। कांग्रेस ने सिंधिया को बहुत कुछ दिया। कांग्रेस ने उन्हें नहीं छोड़ा, बल्कि कांग्रेस को उन्होंने छोड़ा है। अब वो कांग्रेस पर ही आरोप लगा रहे हैं।

-दिग्विजय ने कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, जब पूरे प्रदेश में गणेश पंडालों पर रोक है, तो भाजपा यहां पंडाल लगाए बैठी है। भाजपा का ये कैसा हिंदुत्व है।

-दिग्विजय ने कहा- सिंधिया कहते हैं कि, मैं कमलनाथ की सरकार परदे के पीछे से चला रहा था। लेकिन, आज तो प्रदेश में भाजपा के पांच मुख्यमंत्री हैं, इसपर सिंधिया क्यों कुछ नहीं बोलते।

-दिग्विजय ने ये भी कहा कि, कांग्रेस सरकार के एंडी माफिया अभियान से भाजपा घबरा गई। इसलिए उसने सरकार गिराने के लिए किसी भी स्तर तक चली गई।

झरने का यह वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप