
Temperature
भोपाल . राजधानी में एक बार फिर उत्तरी सर्द हवा के चलते सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को शहर में कोल्ड डे महसूस हुआ। इस महीने की शुरुआत भी कोल्ड डे से हुई थी, इसके पहले 1 फरवरी को भी कोल्ड डे घोषित किया गया था।
पिछले सालों के मुकाबले इस साल फरवरी का पहला सप्ताह ज्यादा सर्द बीत रहा है। रात के साथ-साथ दिन में भी सर्दी से लोग परेशान हो रहे हैं। महीने की शुरुआत कोल्ड डे से हुई थी, इसी प्रकार शनिवार को भी शहर में ऐसे हालात रहे। दिन भर सर्द हवाओं के झोकों ने शहर की फिजा में ठंडक घोल दी, ऐसे में दिन में भी लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़े। पिछले चार पांच दिनों से बंगाल की खाड़ी में बने प्रतिचक्रवात के कारण बड़ी मात्रा में नमी आ रही थी, इसके कारण आंशिक बादलों की स्थिति थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी और सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी।
दो डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
उत्तरी हवा से तापमान में गिरावट है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
कोल्ड डे जैसी स्थिति
मौसम विज्ञानी एके शुक्ला ने बताया कि शनिवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। अधिकतम सामान्य से 5 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था। कोल्ड डे के लिए अधिकतम 4.5 डिग्री से अधिक कम होने के साथ न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री या कम होना चाहिए।
पांच साल में पहली बार 10 डिग्री से. के नीचे
02 फरवरी 2020 8.4
02 फरवरी 2019 10.1
01 फरवरी 2018 11.7
01 फरवरी 2017 10.8
14 फरवरी 2016 15.4
01 फरवरी 2015 10
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस मेें
Published on:
09 Feb 2020 03:12 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
