
Obedullaganj Betul NH
मध्यप्रदेश में एक और नेशनल हाईवे चौड़ा हो गया है। औबेदुल्लागंज बैतूल नेशनल हाइवे के अधूरे हिस्से का काम भी पूर्णता की कगार पर है। यहां रातापानी अभयारण्य के अंदर मिडघाट से बिनेका तक की सड़क भी लगभग तैयार हो गई है।
12.38 किमी का यह हिस्सा बनते ही औबेदुल्लागंज बैतूल नेशनल हाइवे का 4 लेन प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। यह हाईवे पहले 2 लेन था जोकि अब चौड़े 4 लेन सड़क में बदल गया है।
औबेदुल्लागंज बैतूल एनएच के 4 लेन प्रोजेक्ट में रातापानी अभयारण्य आड़े आ गया था। वन मंत्रालय ने यहां बमुश्किल रोड बनाने की अनुमति दी। मिडघाट से बिनेका तक का यह इलाका बाघ सहित अन्य वन्य प्राणियों से भरा है। घना जंगल
भी है।
औबेदुल्लागंज बैतूल एनएच के 134 किमी लंबे 4 लेन प्रोजेक्ट में 12.38 किमी के इस हिस्से में भी रोड निर्माण अब करीब करीब पूरा हो चुका है। यहां केवल 7 मीटर चौड़ी रोड थी जोकि अब 18 मीटर चौड़ी सड़क में बदल चुकी है। इस हिस्से की लागत 417 करोड़ रुपए है।
वन्य प्राणियों को दिक्कत न हो, इसके लिए यहां साउंडप्रूफ कॉरिडोर बनाया गया है। इसके लिए रॉक वूल टेक्नोलॉजी से 3 मीटर ऊंची दीवार बनाई जा रही है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इस हिस्से में 5 बड़े अंडरपास भी बनाए गए हैं।
एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार रातापानी अभयारण्य में निर्माणाधीन रोड का काम अब अंतिम चरण में है। यह काम इसी माह यानि दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। रोड के जिस हिस्से में साउंड प्रूफ दीवार बन रही है, उसका काम जनवरी में पूरा हो जाएगा।
Published on:
08 Dec 2024 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
