27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर में खून की कमी को दूर कर देती हैं ये 6 चीजें, तीसरे नंबर की है बेहद फायदेमंद

जानिए कौन सी हैं वे चीजें...

2 min read
Google source verification
photo6298306284314798597.jpg

blood

भोपाल। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, जिससे एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपका शरीर जरूरत के अनुसार लौह तत्व यानी आयरन नहीं ले रहा है तो यह आपकी पूरी सेहत पर असर डालता है। एनिमिया के लक्षणों (Anaemia Symptoms) में आलस, चक्कर आना, सिरदर्द रहना वगैरह शामिल हैं। तो अब बात यह आती है कि आयरन की कमी को कैसे दूर किया जाएं, तो हम बताते हैं आपको ऐसे आहारों के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं....

- अंगूर में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है।

- ये हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।

- गुड़ में अधिक खनिज लवण होते है। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

- तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है।

- तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

- पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक होता है।

- आम में आयरन की अधिकता होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं।

- सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है।

- इसमें कई ऐसे विटमिन हैं जो शरीर में खून को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्याओं में लाभकारी है।

- चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए फायदेमंद है।

- तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।