3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों की लगी नजर, 11 घंटे 50 मिनट की उड़ान का रिकॉर्ड बनाने वाला कबूतर चोरी

Pigeons Theft: चैंपियन कबूतर पर चोरों की ऐसी नजर पड़ी कि वे उसे भी चुरा ले गए, राजधानी भोपाल से 35 कबूतरों की चोरी का मामला कर देगा हैरान

less than 1 minute read
Google source verification
Pigeon Theft

Pigeons Theft: चोरों की निगाह से चैंपियन कबूतर भी नहीं बच पाए। शहर में एक साथ 35 कबूतर चोरी हो गए। इनमें 11.50 घंटे की उड़ान का रिकार्ड बना चुका कबूतर भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गौतम नगर पुलिस ने बताया, बीकॉम फस्र्ट ईयर के छात्र जुनैद कुरैशी (22) को कबूतर पालने का शौक है।

वह शुक्रवार रात ढाई बजे कबूतरों को देखने छत पर गया। उन्हें दाना-पानी देकर वीडियो बनाया और आकर सो गया। सुबह 7 बजे छत पर पहुंचा तो 35 कबूतर और पिंजरा गायब था। चोरी गए कबूतरों में 33 सफेद और 2 काले हैं। 4 जून 2023 को सफेद कबूतर ने 11:50 घंटे तक उड़ान भर पहला इनाम दिलाया।

ये भी पढ़ें: 'सौरभ और नरोत्तम मिश्रा से कनेक्शन का खुलासा जरूरी'

ये भी पढ़ें: केबल स्टे ब्रिज के साथ ही एमपी को विकास की रफ्तार देगा ये नया प्रोजेक्ट, तेजी हो रहा काम