जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि सौरभ तो छोटी मछली है। भ्रष्टाचार में कई आइएएस, मंत्री लिप्त हैं। जांच ईमानदारी से होनी चाहिए। सोमवार को मीडिया से कहा, कई बार सीएम, परिवहन मंत्री व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखे। विधान सभा में सवाल लगाया, पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।