6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में घर में रहकर बढ़ने लगा है मोटापा, तो समझ लें वज़न घटाने का ये तरीका आप ही के लिए है

ये पेय ना सिर्फ आपको एनर्जेटिक रखता है, बल्कि आपके शरीर को जरूरी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भी देता है।

2 min read
Google source verification
health news

लॉकडाउन में घर में रहकर बढ़ने लगा है मोटापा, तो समझ लें वज़न घटाने का ये तरीका आप ही के लिए है

भोपाल/ कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोग अपने अपने घरों में मजबूरन ही सही पर रह रहे हैं। कई लोगों की चलत फिरत तो बिल्कुल ही खत्म हो गई है। ऐसे में कई लोग बढ़ते वज़न से परेशान होने लगे हैं। क्योंकि,दिनभर सोने और एक ही जगह पर अधिक समय बैठे रहने से कई लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। अगर आप भी किसी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो अब ये फिक्र छोड़ दीजिए। आज हम आपको एक ऐसे पेय के बारे में बताएंगे जो बहुत हेल्दी भी है और तेजी से आपका वजह घटाने में भी कारगर है। ये पेय ना सिर्फ आपको एनर्जेटिक रखता है, बल्कि आपके शरीर को जरूरी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भी देता है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में प्लाज्मा थैरेपी से ठीक हुए पहले 3 मरीज, स्वास्थ मंत्री ने कहा- संकट की घड़ी में जागी बड़ी उम्मीद

वेजिटेबल्स से तैयार होता है खास जूस

अगर इस जूस के सेवन के साथ सही डाइट और एक्सरसाइज की जाए, तो आप बहुत जल्दी स्लिम लुक ले सकते हैं। वहीं ये जूस गर्मी के मौसम में आपको तरोताजा रखने में भी मददगार है। इस जूस को बनाने के लिए आपको कुछ वेजिटेबल चाहिए। आप घर पर बैठकर मिक्सर की मदद से बहुत ही आसान तरीके से इस जूस को बना सकते हैं। इस जूस को बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजें चाहिए जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। इसे बनाने के लिए चाहिए गाजर, अदरक और संतरे का रस।

पढ़ें ये खास खबर- छेड़छाड़ से परेशान लड़के की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की, असलियत जानकर पुलिस ने थाने में ही करा दी दोनो की शादी



कसरत के बाद पीएं जूस

सबसे पहले गाजर और अदरक को मिक्सर या ब्लैंडर की मदद से क्रश कर इसका जूस निकाल लें। इसके बाद इस जूस में संतरे का रस मिलाएं। आपको फिट रखने वाला जूस बनकर तैयार है। आप टेस्ट बढ़ाने के लिए पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। नहीं भी डालेंगे तो भी चलेगा। इसके बाद इसका स्वाद बढञाने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं। वैसे तो दिन में किसी भी समय आप इस जूस को पी सकते हैं। लेकिन, अगर सुबह के व्यायम के बाद इसे पीएंगे तो दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।