भोपाल/संत हिरदाराम नगर. दीपावली के पावन पर्व पर दुकानदारों द्वारा बनाई गई मिठाइयां अभी भी ग्राहकों को बेची और परोसी जा रही हैं। इन दूषित मिठाइयों के खाने से लोग बीमार हो रहे हैं, फिर भी दुकानदार इन्हें खपा रहे हैं। इन सबके बावजूद खाद्य विभाग द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों और होटलों की जांच नहीं की जा रही है, जहां इस तरह की खाद्या सामग्री बेची जा रही है।