22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

गांधीनगर पुलिस ने ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन को पिछले दिनों प्लेन को बम से उड़ाने और प्लेन हाइजैक करने के संबंध में पत्र लिखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2021, 7:03 PM IST

News

प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर आदेश जारी किए। गांधीनगर पुलिस ने ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन को पिछले दिनों प्लेन को बम से उड़ाने और प्लेन हाइजैक करने के संबंध में पत्र लिखा है। बता दें कि, वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल की मदद से मुख्य आरोपी ने फोन लगा कर धमकी दी थी। ATCM एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोलर मैनेजर को प्लेन हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

आपको बता दें कि, पिछले दिनों यानी 8 जून 2021 को राजा भोज एयरपोर्ट पर अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर को फोन पर धमकी मिली कि, आज भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट से विमान हाईजैक किय़े जाएंगे। साथ ही, उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। अथॉरिटी अगर इसे रोक सके, तो रोक कर दिखाए। धमकी भरा ये फोन 8 जून 2021 को शाम पांच बजे एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर धर्मराज वर्मा के पास के पास आया था। उन्होंने तुरंत ही इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट और हवाईअड्डा सुरक्षा प्रभारी मानसिंह को दी। इस मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को भी दी गई।

पढ़ें ये खास खबर- दूसरे युवक के साथ घूम रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने पकड़ा तो बीच सड़क पर चले लात-घूंसे


मामले की जांच में जुटी पुलिस

कुछ ही देर बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने उसी मोबाइल नंबर पर कॉल की और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक मोबाइल बंद था। सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में मोबाइल नंबर उज्जवल जैन के नाम दर्ज किया गया है। उसका पता भोपाल का है, लेकिन मोबाइल कॉल शुजालपुर से आया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कच्ची सड़क बनी मुसीबत, घायलों को खाट पर ले जाना पड़ता है अस्पताल - देखें Video