22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे युवक के साथ घूम रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने पकड़ा तो बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है प्रेमी प्रेमिका की मारपीट का वीडियो...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2021, 3:01 PM IST

News

दूसरे युवक के साथ घूम रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने पकड़ा तो बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

इंदौर. आधुनिकीकरण एक तरफ जहां लोगों के लिये फायदेमंद है, तो ये लोगों के लिये ननुकसानदेह भी साबित हो रहा है। आधुनिकीकरण के इस दौर में अकसर युवा अपना सब्र भी खो रहे हैं। इसका एक उदाहरण सोमवार को इंदौर की सड़कों पर देखने को मिला। यहां एक युवक-युवती के बीच की लड़ाई सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई। घटना से पर्दा उस समय उठा, जब मामला थाने पहुंचा। पता लगा कि, युवक ने युवती के साथ मारपीट इसलिये की कि, युवती किसी अन्य युवक के साथ घूम रही थी।


पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रेमिका किसी अन्य युवक के साथ घूम रही थी, इसपर नाराज प्रेमी ने सरेराह युवती की पिटाई कर दी। हालांकि, युवती ने भी जवाबी हमला करते हुए युवक को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो का मामला जब थाने पहुंचा, तो पुलिस ने भी तत्काल ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश! इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद अलर्ट पर पुलिस


जंजीरवाला चौराहे की घटना

आपको बता दें कि, इंदौर के जंजीरवाला चौराहे पर स्थित एक कमर्शियल टॉवर की पार्किंग में युवक और युवती के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया। युवती से मारपीट करने वाला युवक इस बात पर खफा था कि, उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक के साथ घूम रही थी। हालांकि, मारपीट के वक्त युवती के साथ घूमने निकले दूसरे युवक ने बीच बचाव की कोशिश भी की नाराज युवती के पुराने दोस्त ने उसे भी मारने की धमकी दी बाद में लड़की ने भी पीटने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिए।


युवती ने दर्ज कराया मामला

मारपीट का शिकार हुई युवती तुरंत ही तुकोगंज थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि, वो नजदीक ही एक निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार को वो अपने अन्य दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने गई थी। वापस लौटने के दौरान शाम पांच बजे उसका पुराना दोस्त पीयूष चौकसे उसे मिला। उसने बिना कोई बातचीत किये युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस विवाद में युवती ने भी बीच में पीयूष को थप्पड़ जड़ दिए। युवती ने शिकायत में कहा कि, आरोपी पीयूष ने जाते-जाते युवती और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी भी दी। बता दे कि, आरोपी युवक शहर के हीरानगर इलाके का रहने वाला है।

पढ़ें ये खास खबर- 51 लाख जीतने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन


क्या कहती है पुलिस

तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के अनुसार, युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस पुलिस ने बताया कि, दोनों एक-दूसरे के पुराने दोस्त थे और युवती को किसी अन्य यूवक के साथ देखने के बाद उन दोनों के बीच विवाद हुआ था।