
भोपाल। राजधानी के नवनिर्मित चित्रगुप्त धाम में शनिवार से तीन दिवसीय प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन मां नर्मदा के पवित्र जल से देव प्रतिमाओं का जलाधिवास किया गया। इसके अलावा दो क्ंिवटल गेहंू और चावल से अन्नाधिवास हुआ।
वैदिक मंत्रों के साथ पांच पंडितों के सान्निध्य में पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लोग पीले परिधान पहनकर आए थे। शोभायात्रा गुफा मंदिर स्थित मानस उद्यान से शुरू हुई।
इसमें 251 महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगलगीत गाते चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भक्तिमय नृत्य किया। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर इस शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। मानस उद्यान से शुरू हुई यह कलश शोभायात्रा चित्रगुप्त धाम पहुंची। इसके बाद विधि विधान से पूजन शुरू हुआ।
इस मौके पर कैलाश नारायण सारंग, सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव नीलू, रूमा सारंग, शीला भटनागर, अभय प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। चित्रगुप्तधाम में सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग नर्मदा तट होशंगाबाद से मां नर्मदा का जल लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
मंदिर का हाल लगभग तीन हजार वर्गफीट है। यहां दस कमरों का भी निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण सोमवार को शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसी दिन गणेशजी, चित्रगुप्त दरबार, मां दुर्गा, राम दरबार, राधा कृष्ण और साईंबाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
शिर्डी साईं बाबा का आठवां स्थापना दिवस आज
भोपाल में शिर्डी साईं बाबा मंदिर शिर्डीपुरम मंदाकिनी कॉलोनी कोलार स्थित साईं बाबा का आठवां स्थापना महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। मंदिर के प्रबंधक बालमूर्ति हरीश बाबा ने बताया कि सुबह 6 बजे कांकड़ आरती, 7 बजे बाबा का मंगल अभिषेक, 8 बजे साईनाथ स्तवन मंजरी के 1011 पाठ होंगे। दोपहर 12 बजे आरती होगी। शाम 4 बजे सत्यनारायण पूजा एवं कथा शाम 6 बजे से महाप्रसाद वितरण भंडारा होगा।
Published on:
07 May 2018 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
