
,,काशी विश्वनाथ के लिए आज शुरु हो रही है तीर्थ दर्शन यात्रा, CM 974 यात्रियों को करेंगे स्पेशल ट्रेन से रवाना
भोपाल. मध्य प्रदेश में आज यानी 19 अप्रैल से एक बार फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद दोपहर 1.30 बजे राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जा रहे 974 तीर्थ यात्रियों को रवाना कर योजना की शुरुआत करेंगे। खास बात ये है कि, तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के साथ, उनकी सेवा के लिए प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी यात्रियों के साथ जाएंगी। आपको बता दें कि, इस बार तीर्थ यात्रा पर जाने वालों में भोपाल के अलावा सागर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़ और दमोह से यात्री तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे हैं।
सीएम शिवराज कार्यक्रम में शामिल होकर तीर्थ यात्रा का एक बार शुभारंभ करेंगे। वो तीर्थ यात्रियों का सम्मान करेंगे और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन भी करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।
22 अप्रैल को लौटेगा जत्था
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 16 डिब्बों की तीर्थ दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इस बार तीर्थ पर जाने वाले 974 यात्रियों में सबसे अधिक भोपाल से 583 तीर्थ यात्री जा रहे हैं। इसके अलावा सागर से 100, सीहोर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़ और दमोह के 50-50 यात्री भी तीर्थ दर्शन को रवाना होंगे। हर कोच में जिला प्रशासन और रेलवे केटरिंग सेवा की ओर से एक-एक सहायक भी रहेगा। वहीं, मेडिकल टीम भी साथ रवाना होगी। बता दें कि, ये जत्था 22 अप्रैल को ट्रेन के माध्यम से ही भोपाल लौट आएगा।
यात्रा पर जा रहे हैं तो ये सामान साथ में रखें
यात्री कपड़े, गर्म कपड़े, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कॉफी भी जरूर रख लें।
बागेश्वर धाम के पुजारी पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बिगड़े बोल, देखें वीडियो
Published on:
19 Apr 2022 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
