
आज इन 8 राशि वालों के लिए है खास दिन, भाग्य के साथ ही यश कीर्ति में भी होगी वृध्दि
भोपाल। आज 21 अप्रैल 2019 यानि रविवार का दिन... रवि का अर्थ सूर्य से होता है। ज्योतिष में सूर्य समस्त ग्रहों का राजा माना गया है। ये एकमात्र ऐसा ग्रह है जो अन्य की तरह कभी वक्री गति नहीं करता। इसे आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य का रत्न माणिक्य है। वहीं इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव माने गए हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू-ज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है। इस दौरान लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियाँ होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।
आज का दिन:
21 अप्रैल को पूरे दिन एक शुभ और एक अशुभ योग रहेगा। दिन की शुरुआत ही विशाखा नक्षत्र, व्यतिपात नाम के अशुभ और त्रिपुष्कर नाम के शुभ योग के साथ होगी। त्रिपुष्कर योग के बारे में ज्योतिष ग्रंथों में मान्यता है कि इस योग में किए गए सभी कामों का तीन गुना फल मिलता है। इसलिए, इस योग में लाभ के काम किए जाते हैं। चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, सुबह 11 बजे के बाद ये राशि बदल कर वृश्चिक में प्रवेश करेगा।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सेवा क्षेत्र में सूर्य उच्च व प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है।
राशियों व नक्षत्रों से संबंध: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।
प्रभाव:
मजबूत सूर्य जहां व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित या नीच का सूर्य व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता, सत्य, जीवन शक्ति आदि को प्रदान करता है।
सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
2. वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today:
आप की कार्यपद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत् उपकरण पर खर्च संभव है।
3. मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today:
आप की कार्य पद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत् उपकरण पर खर्च संभव है।
5. सिंह राशिफल / leo Horoscope Today:
परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरीजनों से सहयोग मिलेगा। मन इच्चिछत कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।
6. कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today:
आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।
7. तुला राशिफल / libra Horoscope Today:
संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।
8. वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today:
निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जायें। आप के घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।
9. धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today:
घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।
10. मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today:
आप बोलते कुछ है और करते कुछ है। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दुसरों के झंझटों में न पड़ें, शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।
11. कुंभ राशिफल /Aquarius Horoscope Today:
आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ ख़राब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।
12. मीन राशिफल / pisces Horoscope Today:
आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।
अंक 01-
जानकारों की सलाह ही सफलता दिलाएगी। व्यापक बदलाव की जरूरत रहेगी।
अंक 02-
कामकाज में गति बनाकर रखना होगी। अचानक प्राप्त हुआ धन टीक नहीं पाएगा।
अंक 03-
नये प्रयासों से भाग्योदय की स्थिति बनती है। मुकदमेंबाजी परेशान कर सकती है।
अंक 04-
न्यायालय की शरण लेना पड़ सकती है। स्पष्टवादी सोच रखें।
अंक 05-
आत्मबल में वृद्धि होगी। नई कोशिशों की आवश्यकता महसूस होगी।
अंक 06-
बाहर वालों से उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में गोपनियता जरूरी।
अंक 07-
अपमानजनक स्थिति बन सकती है। आज नये काम की शुरुआत को टालें।
अंक 08-
भुमि-भवन में निवेश के लिए शुभ व संबंधों में समय के बदलाव को समझने की जरुरत।
अंक 09-
कामकाज में दूरगामी फैसले लेने की जरुरत है। मन के विचलित रह सकता है।
Updated on:
21 Apr 2019 10:46 am
Published on:
21 Apr 2019 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
