31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tomato Price: टमाटर पर महंगाई की मार, भाव मत पूछना ! लगेगा करंट

-मौसम की मार: लोकल की आवक खत्म, राजस्थान, बेंगलूरु से आ रहा माल-टमाटर हुआ ‘लाल’, एक हफ्ते में ही दाम हो गए 100 के पार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Jun 2023, 3:21 PM IST

tamato.jpg

Tomato price

भोपाल। एक महीना पहले टमाटर की लागत भी न निकल पाने के कारण नाराज किसान टमाटर को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही टमाटर में महंगाई का तेवर ऐसे चढ़ा है कि भाव सुनते ही खरीदारों की आंखें लाल हो जा रही हैं। देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। थोक बाजार में टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है जो दो दिन पहले पहले 30-35 प्रति किलो बिक रहा था और खुदरा बाजार में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपए किलो थी। रिटेल में दोगुने से अधिक यानी 120 से 140 रुपए किलो टमाटर बिक रहा है। लोकल में फसल खत्म होने से राजधानी में बेंगलुरु, राजस्थान से टमाटर आ रहे हैं।

60 की जगह आ रहा 10 मोटर टमाटर

थोक सब्जी कारोबारियों का कहना है कि टमाटर की आवक घटकर 15 से 20 फीसदी रह गई है। मई और जून के पहले पखवाड़े तक थोक मंडी में 50 से 60 मोटर (एक मोटर में 10 से 16 टन माल) आ रहा था, वह घटकर 8 से 10 गाड़ी तक रह गया है। चूंकि दूसरे प्रांतों से यहां कम मात्रा में टमाटर आ रहा है और यदि दूसरे राज्यों में बारिश ज्यादा हुई तो माल की आवक प्रभावित होगी और भाव बेलगाम हो जाएंगे। सब्जी कारोबारी हरिओम खटीक कहते हैं कि हर साल बारिश के पहले तक लोकल की सब्जियों का आना कम हो जाता है। बाहर से सब्जियां मंगवाना पड़ता है जो यहां पहुंचते-पहुंचते काफी महंगी हो जाती है। थोक सब्जी कारोबारी मो. सलीम एकेएस बताते हैं कि सब्जियों का नया रौपा डलना शुरू हो गया है। एक-डेढ़ माह में लोकल की सब्जियां आना शुरू होगी, तब भाव नीचे आना शुरू होंगे।

ये भी जानिए

900/1300 रुपए प्रति कैरेट बिक रहा थोक में

120/140 रुपए किलो हो गए खुदरा भाव

50/60 मोटर माल की जगह आ रहा 10 मोटर

60/80 रुपए किलो बिक रही ज्यादातर हरी सब्जियां

राज्यों में भाव

मध्यप्रदेश 80-100

राजस्थान 70-100

छत्तीसगढ़ 70-90

महाराष्ट्र 60-90

कर्नाटक 70-90

बिहार 60-80

(खुदरा बाजार में प्रति किलो भाव रुपए में)

क्या कहते हैं किसान

मध्यप्रदेश में बारिश के पहले तक गर्मी की सब्जियां चलती है। इसके बाद नए रोपे डाले जाते हैं। इनका उत्पादन मिलने में डेढ़ से दो माह लगते हैं। इसलिए टमाटर सहित दूसरी हरी सब्जियां महंगी हो जाती है। - भागीरथ पाटीदार, कृषक, मिसरोद