9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pm Modi: 15 नवंबर को भोपाल में रहेंगे पीएम मोदी, आदिवासी समाज पर रहेगा खास फोकस

tribal pride day program: जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर पीएम मोदी आ रहे हैं भोपाल, चार जनजातियों पर है भाजपा का फोकस...।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Nov 06, 2021

modi.jpg

15 नवंबर को भोपाल में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

भोपाल। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के दिन जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। वे भोपाल में करीब तीन घंटे रुकेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी मौके पर मोदी वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण करने वाले हैं।

पीएम मोदी (pm narendra modi) का कार्यक्रम 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान पर होगा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रुकने का कार्यक्रम है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जंबूरी मैदान में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें प्रदेश के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासियों की चार जनजातियों को साधने का प्रयास किया जाएगा। क्योकि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में आदिवासी हैं और ये कई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

यह होंगे कार्यक्रम

आदिवासी समाज की इन जातियों पर फोकस

पीएम मोदी के इस आयोजन में आदिवासियो की चार जातियों को बुलाया जाएगा। इनमें गौंड, भील, कोल व सहरिया शामिल हैं। गौरतलब है कि आदिवासियों को 14 नवंबर को विदिशा, रायसेन,सांची व सीहोर में ठहराया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को सुबह जंबूरी मैदान पर पहुंचा दिया जाएगा।