15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टि्वशा केस: 28 जुलाई तक जेल में रहेंगे गिरिबाला और समर्थ सिंह, वॉयस सैंपल देने से किया इंकार

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
3 min read
Google source verification
cbi seeks approval for further investigation in the twisha sharma case

Twisha Sharma Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान CBI ने अदालत को बताया कि अभी तक टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने अपने-अपने वॉयस सैंपल नहीं दिए है। साथ ही CBI ने गिरिबाला और समर्थ की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। दूसरी ओर भोपाल AIIMS ने भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने से मना किया है।

सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत को बताया कि 6 जुलाई को उसकी टीम भोपाल केंद्रीय जेल दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने पहुंची थी। अदालत का आदेश दिखाने के बाद दोनों आरोपी पहले टालमटोल करते रहे। टि्वशा के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि दोनों आरोपियों से वॉयस सैंपल लेने के लिए अदालत अनुमति दे चुकी है लेकिन समर्थ सिंह ने वॉयस सैंपल देने से मना कर दिया है। वहीं सास गिरिबाला सिंह ने एक बार सैंपल दिया, लेकिन दोबारा सैंपल देने से इंकार कर दिया है। गिरिबाला सिंह ने शुरुआत में वॉयस सैंपल दिया, लेकिन उनकी रिकॉर्ड की गई आवाज उनकी वास्तविक आवाज से अलग पाई गई।

नहीं मिला डेथ सर्टिफिकेट

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद उनका डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं हो सका है। परिवार का आरोप है कि भोपाल नगर निगम ने दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है, जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। उन्हें पहले संक्षिप्त पीएम रिपोर्ट दी गई थी। अब परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ट्विशा के परिवार ने पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दूसरी बार एम्स दिल्ली की टीम ने पोस्टमार्टम किया था।

भोपाल एम्स ने अदालत को सूचित किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उससे संबंधित सभी दस्तावेज पहले ही CBI को सौंपे जा चुके हैं, इसलिए अलग से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। वहीं, दिल्ली एम्स की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। दरअसल, परिजनों ने भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने के लिए अदालत में आवेदन दायर किया था।

बेल्ट पर मिले ट्विशा के स्किन टिश्यू

वहीं बीते दिन पहले ही ट्विशा की दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर से केस को नया मोड़ दे दिया है। दिल्ली एम्स (AIIMS) के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फंदा बनाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं। ये रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें ऐसा वैज्ञानिक सबूत मिला है, जो इस केस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

12 मई को हुई थी मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है।

नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।