23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचेगी AIIMS टीम, रविवार को होगा ट्विशा का री-पोस्टमार्टम

Twisha Sharma postmortem- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एम्स दिल्ली के चार डाक्टरों की टीम रविवार को भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम करेगी...। देखें विस्तार से...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 23, 2026

Twisha Sharma postmortem

शनिवार शाम को चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचेगी एम्स दिल्ली की टीम। फोटो-पत्रिका

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा केस में दोबारा पोस्टमार्टम की तैयारी तेज हो गई है। शनिवार शाम को दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम विशेष चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचने वाली है। एम्स के4 सीनियर डाक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया है जो ऑटोप्सी करेगी।

ट्विशा शर्मा केस में पिछले कुछ दिनों से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की जा रही थी। कोर्ट के आदेश के बाद अब ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर को ही बोर्ड गठित करने का अधिकार दे दिया था। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर के मुताबिक हमें रविवार को मध्यप्रदेश की सरकार के अधिकारियों से पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध और आदेश मिला है।

AIIMS के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डाक्टर सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से दिल्ली के 4 सीनियर डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है। यह भोपाल एम्स पहुंचकर ऑटोप्सी करेगा। दिल्ली एम्स के डाक्टरों की टीम शनिवार शाम 6 बजे मध्यप्रदेश राज्य के चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंच रही है। यह टीम रविवार को एम्स भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी।

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

ट्विशा का परिवार पिछले कुछ दिनों से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था। कोर्ट ने भी परिवार की मांग मानते हुए दिल्ली के एम्स डाक्टरों की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने को मंजूरी दे दी थी। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा कहते हैं कि हमने यह अर्जी केवल इसलिए दायर की है कि उनकी मृत्यु के वास्तविक कारण और परिस्थितियों के बारे में कोई संदेह न रह जाए। परिवार का कहना था कि यदि गिरिबाला सिंह खुद को निर्दोष मानती हैं तो उन्हें एम्स दिल्ली में दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने का समर्थन करना चाहिए। सभी फारेंसिक प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक और पूरे सम्मान के साथ किया जा सकता है।

डिकम्पोज होने का खतरा

12 मई 2026 की रात से ट्विशा शर्मा का शव एम्स भोपाल की मार्चुरी में रखा है। उसके डिकम्पोज होने का खतरा पहले ही दिन से बना हुआ है। क्योंकि किसी शव को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री की सुविधा चाहिए, जो भोपाल एम्स में नहीं है। वर्तमान में माइनस 4 डिग्री पर ही शव को रखने की व्यवस्था है। इससे विशेषज्ञों का मानना है कि उसके शव के डिकम्पोज होने का खतरा है। इस संबंध में कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने एक पत्र ट्विशा के पिता को भी भेजा था।