8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी को फिर बड़ी सौगातें, अप्रेल में दौड़ेंगी दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस, जानिए नई ट्रेनों का रूट

Vande Bharat Express will run in April प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस VANDE BHARAT EXPRESS मिल रहीं हैं जोकि अप्रेल में दौड़ेंगी।

2 min read
Google source verification
Two new Vande Bharat Express will run in April

Two new Vande Bharat Express will run in April

मध्यप्रदेश को रेलवे ने एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस VANDE BHARAT EXPRESS मिल रहीं हैं जोकि अप्रेल में दौड़ेंगी। इनमें से एक वंदेभारत स्लीपर होगी जबकि दूसरी चेयर कार होगी। रेलवे ने नई वंदेभारत एक्सप्रेस VANDE BHARAT EXPRESS ट्रेनों का रूट भी निर्धारित कर दिया है। ये ट्रेनें प्रदेश की राजधानी भोपाल को बिहार और यूपी से जोड़ेंगी। रेल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश को लंबी दूरी की कुछ अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिलने की उम्मीद है।

एमपी के रेल यात्रियों का सफर जल्द ही और आरामदायक बनेगा। राजधानी भोपाल से नई वंदेभारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन जल्द ही पाटलीपुत्र के लिए दौड़ेगा। एक और वंदेभारत भी मिलेगी जोकि भोपाल से लखनऊ तक जाएगी। ये दोनों ट्रेनें पूर्व घोषित हैं पर अभी तक रैक नहीं मिल सका है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार अब मार्च-अप्रैल तक रैक मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री के सामने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी, सुनते रहे सिंधिया, अब की बड़ी कार्रवाई

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीएमई आरपी खरे के अनुसार मार्च के आसपास वंदेभारत के दोनों रैक मिलने की संभावना है। वे बताते हैं कि इस ट्रेन का नया रैक करीब एक माह में बनता है। भोपाल रेल मंडल को वंदेभारत स्लीप का 5वां या 6वां रैक मिलेगा।

भोपाल पाटलीपुत्र वंदेभारत स्लीपर ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे की होगी। इसकी पहली रैक जल्द मिलेगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भोपाल से पाटलीपुत्र तक चलाई जाएगी। यह संभवत: रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। भोपाल से पटना की करीब 850 किमी की दूरी वंदेभारत एक्सप्रेस महज 15 घंटों में तय कर लेगी। अभी इसमें कम से कम 18 घंटे लगते हैं। स्लीपर ट्रेन होने से यात्री सोते हुए यह सफर पूरा कर सकेगा। वंदेभारत स्लीपर के रैक अलाटमेंट के बाद भोपाल लखनऊ वंदेभारत का रैक मिलेगा जोकि चेयरकार होगी।

यह भी पढ़ें: नेताओं से भिड़ गईं एमपी की यह तेजतर्रार IAS अफसर, परेशानी में पड़ी सरकार

सीनियर डीएमई आरपी खरे के अनुसार भोपाल रेल मंडल को पटना और लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक जल्द मिलेंगे।
रैक मिलते ही ट्रायल करेंगे और इसके बाद ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।