5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए किस पंचक का खतरा मंडरा रहा है आप पर

पंचक कितने प्रकार का होता है और इसमें कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए। रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है।

2 min read
Google source verification

image

Juhi Mishra

May 02, 2016

unique yog, share market, astrology, astha, devoti

unique yog, share market, astrology, astha, devotion, sagar hindi news, madhya pradesh news in hindi

भोपाल। पंचक शुरू हो गए हैं इसलिए अब कोई शुभ काम नहीं होगा, अक्सर लोगों के मुंह से ऐसा कहते सुना होगा। यदि कोई दुख की खबर है तब भी सबसे पहले पंचक देखे जाते हैं। खुशी और दुख के मौकों पर सबसे पहले पंडित पंचकों का ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचक कितने प्रकार के होते हैं और उनका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य रमाशंकर तिवारी...

रोग पंचक
पंचक रोग पंकज रविवार से शुरू होता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यो में ये पंचक अशुभ माना गया है।

राज पंचक
सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।

अग्नि पंचक
मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इन पांच दिनों में कोटज़् कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।

मृत्यु पंचक
शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव से विवाद, चोट, दुर्घटना आदि होने का खतरा रहता है।

चोर पंचक
शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। विद्वानों के अनुसार इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है।

ये भी पढ़ें

image