
लॉकडाउन 2 : पुलिस को कोरोना से बचाएगा ये खास बॉक्स, आम लोग भी सस्ते में कर सकते हैं खुद की सुरक्षा
भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का असर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि, इसं संक्रमण से आम लोगों की सुरक्षा करने वाले चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों को भी ये संक्रमण अपनी चपेट में ले रहा है। हालात ये हैं कि, अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (SAF) ने पुलिसकर्मियों की वर्दी सैनिटाइज करने के लिए एक खास तरह का बॉक्स बनाया है। इस बॉक्स की मदद से पुलिसकर्मियों के वस्त्रों को सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि उन्हें संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके।
आपको बता दें कि, भोपाल स्थित SAF की सातवीं बटालियन के लिए इस बॉक्स का इस्तेमाल शुरु भी किया जा चुका है। इस बॉक्स में अपने दिनभर के पहने हुए कपड़ों को रखकर सैनिटाइज किया जा सकता है। SAF के अधिकारी के मुताबिक , कपड़ों के सैनिटाइजिंग में इस्तेमाल होने वाले इस बॉक्स का तो आम लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, आप इस बॉक्स को बहुत कम दाम में अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
घर पर इस तरह बनाएं बॉक्स
SAF सातवीं बटालियन के एक आला अधिकारी के मुताबिक, इस खास तरह के सैनिटाइजिंग बॉक्स को आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक खाली बॉक्स की जरूरत पड़ेगी। इसके अंदर दो यूवी लैंप, एक पावर एडॉप्टर, दो चोक और सिल्वर फॉयल की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि, एक सैनिटाइजिंग बॉक्स बनाने में करीब 1700 रुपए खर्च होंगे। बता दें कि, इस बॉक्स में उन कपड़ों, बेड शीट्स, सोफा कवर आदि उन चीजों को सैनिटाइज कर सकते हैं, जिन्हें हम आमतौर पर रोजाना नहीं धोते। इसलिए आम लोगों के लिए ये बॉक्स बेहद कारगर साबित हो सकता है।
IIT रोपड़ की तकनीक से बना बॉक्स
SAF के अफसर के मुताबिक, ये ब़क्स इसलिए भी कारगर है क्योंकि, इस बॉक्स की इनवेंशन आईआईटी रोपड़ द्वारा की गई है। इसे अल्ट्रावायलेट सैनिटाइजेशन तकनीक के आधार पर बनाया गया है। किसी भी कपड़े को सैनिटाइज करने के लिए उसे 30 मिनट के लिए सैनिटाइजिंग बॉक्स में रखना होता है। इसके बाद पावर ऑफ करके 10 मिनट तक बॉक्स बंद ही रहने दिया जाता है। यूवी लैंप की वजह से इतनी देर में यूनिफॉर्म सैनिटाइज हो जाती है, जिसपर किसी तरह के संक्रमण होने का शक बाकि नहीं रहता।
Published on:
15 Apr 2020 05:52 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
